जल जीवन मिशन प्रकल्प को लेकर जिला शाशक ने किया 9 ब्लॉक के बीडीओ एवं सभापती के साथ बैठक





 रानीगंज-जल जीवन मिशन को लागू करने के लिए पंचायत चुनाव से पहले पश्चिम बर्दवान के 9 ब्लॉकों के सदस्यों के साथ पंचायत क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति को सुचारू करने और इस दिशा में क्या उपाय किए गए हैं, और जलापूर्ति में क्या कठिनाइयाँ हैं इसपर चर्चा करने के लिए रानीगंज सामुदायिक विकास विभाग में पश्चिम बर्दवान के जिला शासक एवं पीएचई विभाग के अधिकारियों, जिला परिषद के अध्यक्ष एवं सामुदायिक विकास विभाग के अधिकारियों को लेकर बैठक हुई. प्रथम चरण में सोमवार को जिला शासक ने सालानपुर, बरबनी, रानीगंज व जामुड़िया ब्लॉक जबकि दूसरे चरण में अंडाल, हरिपुर,फरीदपुर, पांडेश्वर ,कांकसा में जलापूर्ति में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली.सभी पंचायतों के सदस्यों का दावा है कि लगभग हर ब्लॉक में पानी की भारी समस्या है. विशेष कर सालानपुर,जामुड़िया और बाराबनी प्रखंड में भीषण जल संकट है. पंचायत सदस्यों ने जामुड़िया के कई हिस्सों में जल संकट पर प्रकाश डाला, इसके साथ ही तीन पंचायत क्षेत्रों जेमेरी, बल्लभपुर व रानीगंज क्षेत्र के एगरा में पानी की समस्या अब भी बनी हुई है. विदित हो कि राज्य के मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन परियोजना को लागू करने के लिए घर-घर पेयजल उपलब्ध कराने के उपाय करने के निर्देश पहले ही दे चुकी हैं. और उस निर्देश का पालन करने के लिए अत्यावश्यक जल आपूर्ति के उद्देश्य से काफी हद तक पानी की आपूर्ति के लिए सड़कों को काटने के कारण सड़कों की स्थिति खराब हो गई है. नतीजतन ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. दावा किया गया है कि पंचायत सदस्यों को गुस्से का सामना करना पड़ता है. रानीगंज पंचायत समिति के अध्यक्ष बिनोद नोनिया ने जिला शासक के समक्ष रोष व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या अत्यंत विकट हो गई है और कहा कि पूर्व में किए गए जल आपूर्ति उपायों को लागू नहीं करने के कारण उन्हें पंचायत चुनाव से पहले उन्हें कई बार रोष का सामना करना पड़ रहा है, जिसके लिए पीएचई विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए रानीगंज पंचायत समिति अध्यक्ष विनोद नोनिया ने कहा कि यह विभाग बिना किसी से सलाह लिए अपनी मर्जी से काम कर रहा है. हालांकि पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस अरुण प्रसाद ने कहा कि इन सभी समस्याओं को दूर करने और हर जगह पानी की आपूर्ति में सुधार के लिए तत्काल उपाय किए गए हैं. इस बैठक में अपर जिलाधिकारी संजय पाल, पश्चिम बर्दवान जिला परिषद अध्यक्ष सुभद्रा बाउरी, पीएचई विभाग के सहायक अभियंता सुब्रत राय, संदीप कुंडू, रानीगंज सामुदायिक विकास अधिकारी अभिक बनर्जी सहित अन्य अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे.





इस बारे मे पत्रकारों को जानकारी देते हुए पश्चिम बर्धमान ज़िला शासक एस अरुण प्रसाद ने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए आज की बैठक की गई इस बैठक में पीएचई दफ्तर के अधिकारीगण विभिन्न ने ब्लाक के प्रधान आदि उपस्थित थे. यहां पर पिछले साल की गर्मी में किन इलाकों में सबसे ज्यादा पानी की समस्या हुई थी उन को चिन्हित किया गया और वहां पर किस तरह से पानी की समस्या को दूर किया जाए इसकी रूपरेखा तैयार की गई इसके साथ ही जिन इलाकों में जमीन के नीचे पानी का स्तर कम हो गया है वहां पर हर घर में नल की व्यवस्था करने को लेकर भी चर्चा हुई उन्होंने कहा कि यह चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा. आगामी 2024 तक कुछ इलाकों में हर घर में पानी का नल उपलब्ध हो जाएगा और जिन इलाकों में फिलहाल संभव नहीं है वहां पर किस तरह से पानी की आपूर्ति को स्वाभाविक रखा जाए आज की बैठक में इसपर चर्चा हुई.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात