पानी की मांग पर 32 नंबर वार्ड पार्षद कार्यालय में प्रदर्शन कर मुहल्ले वासियों ने ज्ञापन सौंपा

उपर पाड़ा में मोटर से खींच लिया जा रहा है पानी ब

 आजादी के 60 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस वार्ड के महिलाओ को गड्ढे कर पानी लेना पड़ता है - पार्षद भोला हेला







जामुड़िया- आसनसोल नगर निगम के 32 नंबर वार्ड के बोगड़ा ग्राम के नीचे पाड़ा का महिला- पुरुषों ने पानी की मांग करते हुए मंगलवार को वार्ड पार्षद भोला हेला के कार्यालय में प्रदर्शन कर पार्षद को ज्ञापन दिया.ग्रामीणों का आरोप है कि यहां पर पानी की सबसे बड़ी किल्लत है. पानी की समस्या को लेकर ग्राम की महिलाओं ने बताया की पार्षद को बोल बोल कर थक चुके हैं, लेकिन हम लोगों की पानी की समस्या का स्थाई समाधान अभी तक नहीं हुआ है. बोगड़ा निवासी संचिता दत्ता ने कहा कि हम लोगों को कमर के नीचे तक जमीन में घुसकर पानी भरना पड़ता है . पूरे गांव में इसी तरह से ही लोग अपने घरों के लिए पानी भरते हैं तो वह भी पानी की हल्की हल्की बूंदे गिरती हैं, जिससे बाल्टी भरने में काफी वक्त लगता है .नीचे पाड़ा के लोगों का आरोप है कि हम लोगों को पानी नहीं मिलता हम लोग गांव क़े सबसे नीचे मुहल्ले में रहते हैं .बोगड़ा ग्राम मोड़ से दुर्गा मंदिर तक के लोग मोटर लगाकर पाइप लाइन से पानी भर लेते हैं ,कोई टंकी में पानी भरता है,कोई कुंवा में पानी डालता है, , जिसके कारण इधर हम लोगों का पानी नहीं आ पाता है, हम लोग खाना ढंग से नहीं बना पाते ना ही नहाने धोने कपड़ा धोने का कार्य सही से हो पाता है. काफी समय से ऐसी ही स्थिति बनी हुई है .इस इलाके की, लेकिन इसमें सुधार नहीं हो रहा है, आज मजबुर होकर हम लोगों ने इलाके के पार्षद दफ्तर में जाकर पार्षद भोला हेला को लिखित जानकारी दी, दफ्तर के जाकर विरोध प्रदर्शन भी किया है ,अगर हम लोगों को पानी नहीं मिला तो बृहत्तर आंदोलन हम लोग करेंगे. नोबिता बाउरी ने आरोप लगाया कि पानी मोटर लगाकर भर दिया जाता है .देखने वाला कोई नहीं है, बोलने वाला कोई नहीं है. हम लोग अगर कुछ बोलते हैं, तो अशांति सृष्टि होती है .हम लोगों को अस्थाई समाधान की जरूरत है .वहीं 32 नंबर वार्ड पार्षद भोला हेला ने कहा कि हमारे वार्ड इलाके में पानी की समस्या कई सालों से है .इसका स्थाई समाधान निकालने का उपाय किया जा रहा है, लेकिन उसमें देर हो रही है फिलहाल हम लोग टैंकर के जरिए लोगों को पानी पहुंचा रहे हैं, लेकिन लोगों को भी सचेत होना होगा ,जो लोग अवैध रूप से पाइप लाइन से कनेक्शन किए हुए हैं. उनको अवैध कनेक्शन को हटाना होगा और मोटर लगाकर पानी भरने को भी हटाना होगा ,जिसके कारण थोड़ी सी समस्या का समाधान हो सकता है. उन्होंने कहा की बड़ा दुखद विषय है कि आजादी के 60 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस वार्ड के लोगो को गड्ढा कर नीचे झुक कर पानी लेना पड़ता है. हम अपनी तरफ से पूरा प्रयास करेंगे . बोरो चेयरमैन शेख शानदार तथा मेयर विधान उपाध्याय को भी इस पत्र की कॉपी भेजेंगे और तुरंत इस पर कार्रवाई करने का अनुरोध भी करेंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार