रानीगंज-स्वतंत्रता के 75वें अमृत वर्ष के अवसर पर पश्चिम बंगाल की शान तथा कोयला नगरी क्षेत्र रानीगंज के वीर क्रांतिकारी निवारण चंद्र घटक की 136वीं जयंती समारोह आयोजित करने को लेकर शुक्रवार को सियारसोल, गोलबागान फुटबाल मैदान के निकट निवारण चंद्र घटक पार्क में सामाजिक संस्था नवकीशोर प्रयास नामक संस्था द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया.इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नव किशोर प्रयास के संजय प्रामाणिक,राम सुभाष हाजरा,एवं आशीष शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे.संजय प्रामाणिक ने बताया कि निवारण चंद्र घटक भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अंग्रेज विरोधी, बर्दवान जिले में स्वंत्रता आंदोलन के प्रणेता, क्रांतिकारी कवि नज़रूल की प्रेरणा से न केवल क्रांतिकारी ज्वाला के प्रचारक थे ,बल्कि कोलियरी क्षेत्र के गौरव, क्रांतिकारी निवारण चंद्र घटक की याद में पहले चरण में निवारण चंद्र पार्क से सटे इलाके में 26 मार्च को चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, उसके बाद 30 मार्च को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से रानीगंज में क्रांतिकारी निवारण चंद्र घटक को स्मरण किया जाएगा .इस बारे मे जानकारी देते हुए इस आयोजन से जुड़े राम सुभाष हाजरा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य आज की पीढ़ी को निवारण चंद्र घटक के जीवन और आजादी के आंदोलन में उनके योगदान को लेकर जागरूक करना है.


0 टिप्पणियाँ