रांनीगंज-रानीगंज ग्रामीण क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की नई कमेटी के गठन को लेकर पार्टी समर्थकों में विरोध देखा गया. सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से रानीगंज ग्रामीण क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष से लेकर कई पदों पर फेरबदल किया गया. जिसमें से चार जोन अध्यक्ष पदों को रद्द कर जबकि बल्लभपुर ग्राम पंचायत के जोन अध्यक्ष को बरकरार रखा गया है. और इस निर्णय के साथ ही उस समिति के सदस्यों से लेकर ग्रामीण युवा ब्लॉक के अध्यक्ष, ग्रामीण तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष संजीत मुखर्जी एवं संजीत मुखर्जी और सक्रिय संस्थापक सदस्यों ने इस निर्णय का विरोध किया. उनका कहना है कि यह निर्णय कुछ लोगों की सलाह पर बिना किसी चर्चा के मनमाने ढंग से लिया गया था, जो लंबे समय से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और जिनके नेतृत्व में पार्टी ने चुनाव अवधि के दौरान अच्छे परिणाम हासिल किए हैं, वे इस फैसले से वंचित हो रहे हैं. उन्होंने इस फैसले का विरोध किया और कहा कि वह इस फैसले को नही मानते। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस मुद्दे को देखते हुए इस मामले को उच्च नेतृत्व के समक्ष उठाएंगे.हालांकि रानीगंज ग्रामीण तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष देवनारायण दास ने इस विषय पर कहा कि यह पार्टी कमेटी के फैसले पर बनी है, इसमें मेरी कोई राय नहीं है.


0 टिप्पणियाँ