बाइक चोरी करते समय पकड़ायें युवक, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद





सालानपुर-सालानपुर थाना क्षेत्र की कल्याणेश्वरी फाड़ी इलाके के देन्दुआ मोड़ के समीप बीते रविवार शाइनी होटल के सामने होटल मालिक की खड़ी स्कूटी चोरी करते हुये तीन युवकों को होटल मालिक एंव स्थानीय लोगों ने धर दबोचा। वही चोरी की पूरी घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कैसे युवक ने पहले स्कूटी की लॉक खोली ओर फिर होटल में खाना के बहाने घुसे और खाने के बाद बाहर निकल कर स्कूटी को ले जाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान होटल कर्मी ने देख कर रोका और फिर होटल मालिक एंव अन्य लोगो ने युवक एंव युवक के दो साथियों को पकड़ के कल्यानेश्वरी फाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया। घटना में पुलिस ने युवकों को बीते रविवार हिरासत में लेकर जांच शुरू कर शुरू कर दी। बताया जा रहा है गिरफ्तार तीनो युवक बाराबनी थाना क्षेत्र के पनुरिया बोरडांगा निवासी है, तीनों युवकों का नाम सुकेन मरांडी (18), राधे मरांडी (25) एंव साहेब मरांडी (21) बताया जा रहा है। वही बताया जा रहा है पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से एक सुजुकी मोटरसाइकिल, कुछ चाबियां समेत एक मास्टर चाबी बरामद की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

घटना के बिषय में होटल मालिक सुजीत सूत्रधार ने बताया कि तीनों युवक खाना खाने आए, और मौका देख मेरे स्कूटी को मास्टर चाबी से लॉक खोल कर स्टार्ट कर के ले जाने की कोशिस कर रहे थे, इस दौरान मेरे एक होटल कर्मी रॉय दा ने देख कर उन्हें रोका जिसके युवक एंव उसके दो अन्य साथियों को हमने पकड़ कर पुलिस को सूचित कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूरा घटना हमारे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर