स्कूल के छात्रों ने वाहन चालकों को ट्रैफिक सबंधी जागरूक किया






रांनीगंज- सड़क पर दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट क्यों नहीं पहना है,छात्रो द्वारा यह पूछने पर मोटर बाइक सवार ने बताया कि वह स्थानीय निवासी हैं ,और यहीं किसी काम से आए हैं, इसलिए जल्दी बाजी में हेलमेट नहीं पहना. यह जवाब सुनकर छात्रों ने मोटरसाइकिल चालक को घेर लिया. उन्होंने दावा किया कि क्या दुर्घटनाएं कभी बोलकर आती, और अगर आप स्थानीय हैं तो क्या दुर्घटना नहीं होगी, कई बार जल्दबाजी में वाहन चलाते समय दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है. इस संदेश के साथ स्कूल के विद्यार्थियों ने बाइक चालकों से हेलमेट पहनकर तथा चार पहिया वाहन चलाने के समय सीट बेल्ट पहन कर वाहन चलाने अपील की. ज्ञात हो कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के रानीगंज थाने के ट्रैफिक गार्ड ने इसके तहत सात दिवसीय सड़क जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया है । इसी के तहत रविवार को रानीगंज के सियरसॉल राज हाई स्कूल के एन एस एस के विद्यार्थियों सेफ ड्राइव सेव लाइफ ने पुलिस प्रशासन की साथ राहगीरों को ट्रैफिक को लेकर जागरूक किया.इस मौके पर विद्यालय के एन एस एस विभाग के प्रशिक्षक मृत्युंजय मण्डल मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर