रांनीगंज-रानीगंज रक्षक वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से मेजीया में नव तरुण संघ के साथ मिलकर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया. ब्लड कलेक्शन के लिए बांकुरा ब्लड बैंक से लोग आए थे, तकरीबन 30 लोगों ने ब्लड देने में अपना योगदान दिया. रक्षक के संस्थापक संजीत गुप्ता, अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, कोषाध्यक्ष कल्याण पाल, तारक राय, राजेश बर्मन आदि लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया. नवतरुण संघ क्लब के सदस्य ने भी अपना योगदान दिया. हालांकि माध्यमिक परीक्षा होने के कारण काफी लोग इस शिविर में नहीं आ पाए फिर भी कार्यक्रम सफल रहा.





0 टिप्पणियाँ