दुर्गापुर डाइशेशन के 50 वी वर्षगांठ के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम






रानीगंज- दुर्गापुर के डाइशेशन के 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन वाइसलेन मेथोड़ीस्ट चर्च रानीगंज शाखा की ओर से बल्लभपुर के वाईएमसी ग्राउंड में किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर, रांची से आए पास्टर रंजीत कुमार,दुर्गापुर के बिशप राइट रेवरेंट समीर आईस किमला, एजी चर्च के प्रभारी और ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के सचिव बाबू कोम्मु, समेत अन्य कई चर्च के पादरी उपस्थित रहें. कार्यक्रम के दौरान जीसस क्राइस्ट के प्रवचनों की प्रस्तुति लोगों के सामने की गई, कार्यक्रम में उपस्थित हुए धर्म नेताओं ने लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जीसस क्राइस्ट से प्रार्थना की. इस अनुष्ठान में आसनसोल, दुर्गापुर और रानीगंज के ईसाई एवं अन्य धर्म के लोग उपस्थित थे, और धर्म नेताओं के प्रवचनों का श्रवण किया.धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में वॉइसलेन मेथाडिस्ट चर्च रानीगंज शाखा के पूर्व सचिव शुभाशीष दास, चर्च के सचिव अल्फ्रेड दफादार, रेवरेंट सुमंतो दास ने अहम भूमिका निभाई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल