बकाया डीए सहित 11 सूत्री मांगो को लेकर 12 जुलाई कमिटी द्वारा विरोध सभा की गयी






 रांनीगंज--श्रमिक कर्मचारी और शिक्षक के संयुक्त मंच 12 जुलाई कमेटी की तरफ से.गुरुवार को रानीगंज बस स्टैंड के निकट एक विरोध सभा किया गया . इस बारे में जानकारी देते हुए 12 जुलाई कमेटी के रानीगंज के संयोजक ने बताया कल 12 जुलाई कमेटी की तरफ से विधानसभा अभियान किया जाएगा . उनकी 11 सूत्री मांगे हैं ,जिनमें बकाया डीए प्रदान करना, स्वच्छता के साथ रिक्त पदों पर बहाली करना, अस्थाई कर्मचारियों का स्थायीकरण करना जैसी बातें मांगो में शामिल हैं ,जिनके समर्थन में यह अभियान चलाया जा रहा है .उन्होंने कहा कि राज्य की वित्त मंत्री ने घोषणा की कि सरकारी कर्मचारियों को 3% के हिसाब से डीए दिया जाएगा उन्होंने कहा कि यह सरकारी कर्मचारियों को मान्य नहीं है, क्योंकि उन्हें ऐसा लग रहा है कि उन्हें उनका अधिकार नहीं भीख दी जा रही है .उन्होंने कहा कि डीए सरकारी कर्मचारियों के अधिकार है और वह केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जितना डीए मिलता है उतना डीए की मांग कर रहे हैं .उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आज वह सड़क के किनारे विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं कल वह बीच सड़क पर विरोध प्रदर्शन करेंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा