आसनसोल : आसनसोल के प्रसिद्ध ओडीसी क्लब एवं प्राणिक हीलिंग सेंटर द्वारा संयुक्त रूप से रविवार को एक मैराथन का आयोजन किया गया मैराथन में 2, 5 एवं 10 किलोमीटर की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। 2 किलोमीटर में ज्यादातर वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया इसके पश्चात 5 किलोमीटर एवं 10 किलोमीटर में स्थानीय एवं बाहर से आए हुए धावकों ने हिस्सा लिया। धावकों में आसनसोल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से भी धावकों ने आकर हिस्सा लिया। जिसमें कन्या से आए हुए एक धावक आकर्षण का केंद्र रहे। मैराथन की शुरुआत आसनसोल सृष्टि नगर के सेंटर मॉल से शुरू हुई। 2 किलोमीटर मैं आसनसोल सेंट्रम मॉल से होमटाउन, सेनरेले रोड, लायंस क्लब रोड से वापस सेंट्रम मॉल तक हुई। 5 किलोमीटर में सेंट्रल मॉल से सेनरेले रोड, सीएमओएच कार्यालय, महादेव रोड, कन्यापुर रोड, लायंस क्लब रोड होते हुए वापस सेंट्रम मॉल। तथा 10 किलोमीटर में 5 किलोमीटर रूट के ही 2 फेरे लिए गए। इस विषय में सृष्टि नगर एवं ऑडिसी क्लब के प्रमुख विनय चौधरी ने बताया कि आसनसोल के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए आज मैराथन का आयोजन किया गया है। जिसमें 150 के करीब प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में केन्या से आए हुए एक धावक ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का नाम प्राणाथन रखा गया है। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान आने वाले विजय धावकों को पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

0 टिप्पणियाँ