बांकुड़ा: बांकुड़ा शहर में एक तमंचा बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी.बांकुड़ा शहर के नाले की सफाई के दौरान गुरुवार को एक तमंचा बरामद हुआ. इससे इलाके में भीड़ लग गई.बंदूक असली है या खिलौना, इसकी सत्यता के लिए बांकुड़ा सदर थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है,एवम यह नाले में कैसे आई. स्थानीय सूत्रों के अनुसार नगरपालिका के कर्मचारी अन्य दिनों की भांति गुरुवार की सुबह बांकुड़ा शहर के वार्ड नंबर 4 के मोइराबांध क्षेत्र में नालों की सफाई कर रहे थे. तभी सफाई कर्मियों को नाले में तकिए में लिपटी बंदूक पड़ी मिली घटना की खबर लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना बांकुड़ा सदर थाने को दी गई.इसके बाद मौके पर पहुंची, पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया .
इस बारे में जिला पुलिस का कहना है कि बंदूक बरामद हुई है ,जिसकी जांच चल रही है.

0 टिप्पणियाँ