ट्रांसफॉर्मर में लगी आग से मची अफरा-तफरी






जामुड़िया: जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में आग जनी की घटना आयो दिनों घटती रहती है ,लेकिन यह विधानसभा क्षेत्र में सरकारी दमकल विभाग की सुविधा नहीं होने के कारण आग पर काबू पाने के लिए रानीगंज या फिर आसनसोल से दमकल विभाग को बुलाया जाता है इतने दूर से आने के कारण ना जाने कितने नुकसान का खमियाजा भुगतना पड़ता है. शुक्रवार की सन्ध्या कुनुस्तोरिया कोलयरी के निकट शिव मंदिर के समिप स्थित ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गयी.स्थानीय लोगों एवं बिजली कर्मचारियों की मदद से आग को बुझाया गया. इस बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी प्रशांत स्वाइन ने बताया कि उनके इलाके के ट्रांसफार्मर में आग लग गई है उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही वह ट्रांसफॉर्मर रूम के जल्दी से गए, एवं फोन के माध्यम से इस घटना की खबर कोलियरी में दिए. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी एक बार इस तरह की घटना घटी थी. उस समय ट्रांसफॉर्मर के केबल में आग लगी थी उन्होंने बिजली विभाग से अनुरोध किया कि सही तरीके से ट्रांसफार्मर का रखरखाव किया जाए ताकि बार-बार इस तरह की घटनाएं ना घटे. ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के कारण उस इलाके की बत्ती गुल रही. खबर लिखे जाने तक इलाके की लाइन व्यवस्था ठीक नहीं हुई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल