आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना के कल्ला चासी पाड़ा के एक परित्यक्त पत्थर खदान से रविवार को चार शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पानी से भरे पत्थर खदान में 4 शव तेरते हुए देखा जिसमें एक पुरुष, एक महिला एवं दो बच्चों शव हैं। संभावना जताई जा रही है कि मरने वाले चारों एक ही परिवार के हैं। जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी आसनसोल उत्तर थाना पुलिस को दी गई। डीसीपी डॉ कुलदीप एसएस के नेतृत्व में पुलिस बल जांच में जुट गई है। शव कहां से आई किसकी है यह जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस पता लगाने में जुट गई है कि यह शव किसके हैं।









0 टिप्पणियाँ