रांनीगंज-10 जनवरी से 16 जनवरी तक आदिवासी समाज का बड़ा त्यौहार(सोहराय )बांधना त्यौहार मनाया जाएगा. इसे लेकर सोमवार को रानीगंज के आदिवासी समाज की तरफ से संजय हेंब्रम के नेतृत्व में आमरासोता ग्राम पंचायत कार्यालय को ज्ञापन सौंपा गया. इस बारे में जानकारी देते हुए संजय हेंब्रम ने कहा कि इस साल 10 जनवरी से 16 जनवरी तक आदिवासियों का त्यौहार बांधना त्यौहार मनाया जाएगा .आदिवासियों की तरफ से आज एक ज्ञापन सौंपा गया ,जिसमें यह मांग की गई कि हर साल की तरह इस साल भी पंचायत की तरफ से लाइट साफ सफाई और पानी की व्यवस्था की जाए. उन्होंने कहा कि आज यह ज्ञापन पंचायत कार्यालय के सचिव स्तर के एक अधिकारी को सौंपा गया. उन्होंने कहा कि उनको पूरा भरोसा है कि पंचायत की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी यह सारी सुविधा प्रदान की जाएगी, क्योंकि जहां राज्य सरकार दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए क्लबों को अनुदान राशि देती है ऐसे में आदिवासियों के सबसे बड़े त्यौहार के लिए अगर इतनी छोटी सी मांग भी पूरी नहीं की गई तो दुर्भाग्यपूर्ण होगा.




0 टिप्पणियाँ