खुलकर मनाया लोगों ने नववर्ष का जश्न, पार्कों में लोगों की भारी भीड़ जुटी




आसनसोल : वर्ष 2023 के प्रथम दिन 1 जनवरी को लोगों में काफी उत्साह दिखा, क्योंकि 2 वर्षों के बाद कोरोना के बाद लोगों को नए साल का जश्न खुलकर मनाने का मौका मिला। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों, पार्कों,  होटलों, रेस्तरांओं आदि जगहों पर  लोगों की भारी भीड़ देखी गई 21 दिसंबर की रात विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं क्लबों बड़े होटलों द्वारा पार्टी आयोजित की गई थी। इस दौरान नव वर्ष का जश्न मनाने वालों ने डीजे की धुन पर जमकर थिरके, तथा 12 बजते ही पटाखे छोड़ते हुए एक दूसरे को नववर्ष की बधाईयां दीं। इस दौरान विभिन्न जगहों पर पुलिस की कड़ी नजरदारी देखी गई। विशेषकर शराब पीने वालों, हुड़दंग मचाने वालों एवं बाइकर्स गैंग पर पुलिस की कड़ी नजर थी। आसनसोल के घागरबुड़ी मंदिर, महावीर स्थान मंदिर, चंद्रचुड़ बाईपास, छिन्नमस्तिका बर्नपुर, भूतनाथ मंदिर सहित अन्य छोटे मंदिरों में साल के पहले दिन पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। अधिकतर लोगों ने देवी देवताओं की पूजा कर साल का पहला दिन की शुरुआत करने की सोचा। आसनसोल के सेंट्रम मॉल, गैलेक्सी मॉल, शताब्दी पार्क, बर्नपुर के नेहरू पार्क, निंघा के गुंजन पार्क में लोगों की भारी भीड़ जुटी। इसके अलावे बर्नपुर दामोदर नदी के किनारे साल के पहले दिन पिकनिक मनाने वालों की भी भीड़ जुटी। इन सभी जगहों पर पुलिस के जवान मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता