"दीदीर सुरक्षा कवच" कार्यक्रम को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, दीदी के दूत पहुँचेंगे आपके घर



बाराबनी-आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय ने पंचगछिया स्थित बाराबनी विधानसभा मुख्य तृणमूल पार्टी कार्यालय में शुक्रवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस का अयोजन कर औपचारिक रूप से बाराबनी विधानसभा में दीदीर सुरक्षा कवच अभियान कार्यक्रम का सुभारम्भ किया।





प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाराबनी तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष असित सिंह, सालानपुर प्रखंड तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, उपाध्यक्ष भोला सिंह, सालानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, बाराबनी पंचायत समिति के अध्यक्ष माला बाउरी, सालानपुर प्रखंड आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत विधनसभा क्षेत्र के कुल 19 ग्राम पंचायत के प्रधान, उपप्रधान, महिला तृणमूल एंव पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, युवा तृणमूल के अध्यक्ष, श्रमिक नेता, बंगजननी अध्यक्ष, पंचायत समिति के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, पार्टी के सभी नेता मौजूद रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिधान उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार द्वरा चलाये जा रहे जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजनाओं के लिए अब दीदी के दूत एंव हमारे प्रतिनिधि घर-घर पहुँचेंगे। साथ ही जो लोग राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उन्हें मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एंव अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के सचिव अभिषेक बनर्जी के निर्देशानुसार बाराबनी प्रखंड में यह कार्यक्रम 11 जनवरी से शुरू होगा जो दो महीने तक चलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात