रानीगंज- नीमचा फाड़ि अंतर्गत जेके नगर के जेमेरी ग्राम पंचायत अंतर्गत चलबलपुर गांव के 47 वर्षीय निवासी विपिन गोप का सोमवार भोर 3 बजे से 48 घंटा बीत जाने के बाद भी अब तक कोई सुराग नहीं मिला है,जबकि पुलिस उक्त लापता व्यक्ति की तलाश में अंधेरे में तीर मार रही है. वहीं दूसरी और विपुन गोप की तलाशी की मांग को लेकर चलबलपुर गांव के निवासियों में रोष बढ़ता ही जा रहा है. मंगलवार की सुबह चलबलपुर के ग्रामीणों ने जेमेरी ग्राम पंचायत कार्यालय का घेराव कर प्रधान शिल्पी माजी को बंधक बना लिया. ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए प्रधान ने निमचा फांड़ी को खबर दी. सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस बल पंचायत कार्यालय पहुंचे. जिसके बाद पुलिस एवं प्रधान शिल्पी माजी ने समझा-बुझा कर ग्रामीणों को शांत कराया. प्रधान ने ग्रामीणों से कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है बहुत जल्द विपिन को खोज लिया जाएगा.
दूसरी और विपिन की तलाश में बीते रात भी संदेह के आधार पर नॉर्थ बुक 3 नंबर परित्यक्त खदान जिसके समीप उसकी साईकल मिली थी उस परित्यक्त खदान में एडीपीसी के डिजास्टर मैनेजमेंट के 10 सदस्यीय एएसआईमप्रहलड सरकार के नेतृत्व में तलाश आरम्भ किया,एवं पुनः 10 बजे से तलाश जारी है,हालांकि उनका मानना है कि 700 फ़ीट गहरी इस खदान में वेट मशीन सीकड़ के साथ खोज की जा रही है,अगर उक्त व्यक्ति उस खदान में डूबा होता तो वह पानी के सतह पर आ जाता.वहीं लोगो के मांग पर प्रातः स्निफर डॉग भी।लाया गया, वह भी जिस स्थान पर विपिन का साईकल पाई गयी, उस स्थान पर घूम कर वापस आ गए.
मौके पर एसबी डिपार्टमेंट की एसीपी इप्सिता दत्ता के नेतृत्व में पुलिस नार्थ बुक के जंगलों में विपिन की तलाश में लगी हुई है. पुलिस नॉर्थ बुक स्थित ईसीएल सातग्राम के कोयला डीपो के पीछे ईसीएल के परित्यक्त खदान में भी तलाशी अभियान चलाये,पुलिस को संदेह है कि इस परित्यक्त खदान में विपिन गिरा हो सकता है. जिसकेे बाद पुलिस ने अपनी आपदा प्रबंधन दल को खबर दी इसके अलावे डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया. इस दौरान एसीपी इप्सिता दत्ता ने अपने स्तर से आसपास के लोगों से पूछताछ की.
घटनास्थल पर निमचा फांड़ी प्रभारी रंजीत विश्वास, पंजाबी मोड़ फांड़ी प्रभारी मानव घोष, श्रीपुर फांड़ी प्रभारी शेख रियाजुद्दीन नार्थबुक के जंगल में कैंप किए हुए है.
ज्ञात हो कि रानीगंज थाना के निमचा फांड़ी अंतर्गत चलबलपुर के निवासी विपिन गोप (47) सोमवार प्रातः 5:00 बजे से लापता है. विपिन गोप के भाई ने बताया कि विपिन प्रतिदिन सुबह अपनी रोजी-रोटी के लिए नॉर्थबुक के जंगल में कोयला चुनने जाया करता था. इसी दौरान शनिवार को नॉर्थ बुक के अवैध कोयला व्यवसाई राजू बिंद के साथ उसका विवाद हुआ था. आरोप है कि राजू बिंद ने विपिन गोप के साथ मारपीट भी की थी एवं जान से मारने ओर भी धमकी दी थी. सोमवार की सुबह विपिन सुबह 4:00 बजे कोयला चुनने गया था, 5:00 बजे के बाद उसे फोन करने पर मोबाइल स्विच ऑफ बताया जा रहा है , जिस जगह पर वह कोयला चुनने जाता था, वहां जाने पर उसकी साइकिल बरामद हुई, परंतु वह तब से लापता है, उसका कोई अता-पता नहीं हैै. शनिवार को विपिन राजू बिंद के खिलाफ नीमचा फाड़ी में शिकायत दर्ज कराने आया था, परंतु आरोप है कि उसकी शिकायत नहीं ली गई.उसके परिजनों का कहना है की अगर पुलिस उसी वक्त कार्यवाही की होती तो यह घटना न होती.
मालूम हो कि जिस स्थान पर विपिन को तलाश जा रही है,वहां ईसीएल के नार्थ बुक कोयला साइडिंग है,जिसमे 15 फ़ीट ऊंची दीवार होने के वावजूद रोजाना प्रातः काफी संख्या में लोग कोयला चुनने जाते है,एवं चुने गए कोयला को जमा कर उसे बेचते है. विपिन भी यही कोयला चुनने जाता था.



0 टिप्पणियाँ