जीटी रोड पर वैशाली के पास बड़ी बस ने मिनी को मारी टक्कर, 10 से ज्यादा लोग घायल, स्थानीय लोगों में उत्तेजना




आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत जीटी रोड पर वैशाली स्थित उत्सव मैरिज कॉल के सामने खड़ी एक मिनी बस को एक्सप्रेस बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके कारण बस ट्रांसफार्मर से लदी खंभे को से जा टकराई। जिससे ट्रांसफार्मर से लदा खंभा टूट कर गिर गया। इस दुर्घटना में दोनों बसों के लगभग 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों ने बस से बाहर निकाला। तब तक इसकी सूचना पुलिस को मिली।पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल यात्रियों को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा। इधर मौका का फायदा उठा कर दोनों बसों के चालक खलासी और कंडक्टर घटनास्थल से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बराकर से आसनसोल के तरफ तेज गति से जा रही एक मिनी बस एक यात्री को चढ़ाने के लिए अचानक वैशाली मोड़ के समीप उत्सव मैरिज हॉल के पास जीटी रोड पर खड़ी हो गई। उसके पीछे से बराकर से बांकुड़ा जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस आ रही थी।अचानक बस के खड़ी होने के कारण सुपरफास्ट एक्सप्रेस बस के ड्राइवर का संतुलन खो गया। हालांकि बस चालक ने स्टेरिंग काटने की तमाम कोशिश की। बावजूद एक्सप्रेस बस का सामने का बांया हिस्सा मिनी बस के पीछे हिस्से के दाहिने साइड के कोने से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार था कि खड़ी मिनी बस रोड से लगभग 4 फीट दूरी पर स्थित ट्रांसफार्मर से लदे एक खंभे से जा टकराई। जिसके कारण ट्रांसफार्मर से लदा खंभा टूट कर गिर गया। इस जोरदार टक्कर के कारण मिनी बस का आगे और पीछे के हिस्से का परखच्चा उड़ गया। वही एक्सप्रेस बस के सामने शीशा और सभी खिड़कियों के कांच पूरी तरह से टूट गए।इस घटना में दोनों बसों में सवार 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।इनमें सीताराम पुर निवासी एक महिला की पांव टूट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजी। वही कुछ लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई।वे अस्पताल नहीं गए।इनमें कई छात्र थे। अमित साव नामक एक छात्र ने बताया कि वह नियामतपुर से आसनसोल जा रहे थे।वे मिनी बस में सवार थे। धक्के के कारण उनके पांव में चोट आई है। वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर वैशाली और फतेहपुर के स्थानीय नागरिकों में पुलिस प्रशासन को लेकर काफी उत्तेजना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन इस स्थान पर दुर्घटना होते रहती है। कई लोगों ने यहां सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी है। पुलिस प्रशासन से इस पर अंकुश लगाने की बार-बार मांग की जाती है। लेकिन पुलिस प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।वही वैशाली के एक निवासी ने कहा कि पुलिस केवल बाइक वालों से पैसा वसुलने का कार्य करती है। इसके अलावा उन्हें सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है। उन लोगों ने कहा कि हमलोगों की मांग है कि वैशाली मोड़ के आगे और मैदा मिल तक छोटे-छोटे लगभग 10 स्पीड ब्रेकर बनाई जाएं। इसके अलावा जीटी रोड को वन वे कर दिया जाए। तब जाकर ही इस समस्या का निदान होगा,नहीं तो यहां दुर्घटना होते रहेगी। हालांकि बिजली विभाग ने इस दुर्घटना के कारण क्षतिग्रस्त हुए खंभे की मरम्मत कार्य साथ ही साथ शुरू कर दी।ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने के कारण उस क्षेत्र में कई घंटे तक विद्युत सेवा बाधित रही। हलांकि इस दुर्घटना के कारण यातायात बाधित नहीं हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा