कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में वाल पोस्टर 'झाँकी' का विमोचन



रांनीगंज -ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र से प्रकाशित होने वाले चातुर्मासिक वाल पोस्टर 'झाँकी' के अष्टम अंक (अगस्त-नवंबर, 2022) का विमोचन मंगलवार को क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा द्वारा किया गया. उनके साथ, अपर महाप्रबंधक पी. के. नंदी, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक राजेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय भू संपदा अधिकारी ए. दास, क्षेत्रीय गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी अक्षय घोष व कार्मिक अधिकारी अनिल कुमार भी उपस्थित रहे.इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने बताया कि क्षेत्र की ओर से 'झाँकी' नामक इस वाल पोस्टर का निर्बाध प्रकाशन हो रहा है और यह इसका लगातार आठवाँ अंक है. उन्होंने कहा कि इस वाल पोस्टर का उद्देश्य कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में आयोजित पिछले चार महीनों की महत्वपूर्ण गतिविधियों को तस्वीरों के माध्यम से कैप्शन सहित दर्शाना होता है और यह कहने की आवश्यकता नहीं कि 'झाँकी' अपने उद्देश्य में हमेशा सफ़ल रही है. अतः उन्होंने इसके प्रकाशन से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई देते हुए इसके आगामी अंकों को और अधिक आकर्षक बनाने हेतु शुभकामनाएं दी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त