चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को कराया गया इंडस्ट्रियल विजिट





 रानीगंज - रानीगंज के बगड़िया ए के एसोसिएट के निदेशक अजय बगड़िया के द्वारा 26 चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को आसनसोल ,रानीगंज एवं जामुड़िया अंचल के पांच कल कारखानों का परिदर्शन कराया गया. छात्रों को यह कारखाना परिदर्शन आसनसोल के कन्यापुर उद्योगिक क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा बिस्कुट प्राइवेट लिमिटेड ,जामुड़िया के मंडलपुर स्तिथ जी आई पाइप एवं लोहे की एंगल आदि निर्माणकर्ता बीएसटी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ,जामुड़िया के तपसी स्तिथ फ्लाई ऐश कारखाना गो ग्रीन इंडस्ट्रीज, रानीगंज के मंगलपुर औद्योगिक नगरी स्थित आटा, मैदा सत्तू इत्यादि बनाने वाली कारखाना श्री श्याम एग्रो बायोटेक तथा मंगलपुर में ही तार एवं काटी बनाने वाली श्याम जी स्टील का परिदर्शन कराया गया.चार्टर्ड एकाउन्टेंट अजय बगड़िया ने बताया कि छात्राओं का यह इंडस्ट्रियल विजिट उनके पाठ्यक्रम का ही एक विषय है . छात्राओं को लिखित पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल जानकारी के लिए यह इंडस्ट्रियल विजिट कराई गई है .इस इंडस्ट्रियल विजिट के तहत छात्र-छात्राओं को यह जानकारी दी गई है कि किस कारखाना में किस- तरह के प्रोडक्ट उत्पाद किए जाते हैं एवं उनके लिए किन-किन मशीनरी की आवश्यकता होती है एवं उनसे उत्पादित वस्तुओं को किस क्षेत्र में बेचा जाता है एवं इससे होने वाले लाभ एवं नुकसान की समुचित जानकारी इस कारखाना परिदर्शन के दौरान उन लोगों को दी गई. उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस इंडस्ट्रियल विजिट में छात्र-छात्राओं द्वारा कारखानों से संबंधित जानकारी पाकर काफी उत्साहित दिखे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली