ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले पर लगे जुर्माना, दी गयी ट्रैफिक नियमो की जानकारी






रांनीगंज - ट्रैफिक पुलिस द्वारा पुरे नवंबर माह में सड़क जागरूकता बढ़ाने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम चलाए गए.आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के रानीगंज थाना क्षेत्र में राज्य के विभिन्न हिस्सों की ही तरह सड़क जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम चलाए गए हैं. रैलियां निकालने और हेलमेट बांटने, पथ सभाएं करने और स्कूली छात्रों के साथ अभियान चलाने के बाद सड़क जागरूकता में वृद्धि के पैमाने को देखने पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंडित करने के लिए सड़कों पर अभियान चलाया गया.रानीगंज के शिशु बागान मोड़ क्षेत्र में मंगलवार को रानीगंज थाना प्रभारी सुदीप दासगुप्ता व ट्रैफिक गार्ड ओसी चित्ततोष मंडल के नेतृत्व में विशेष अभियान चला कर राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर कानून तोडऩे वाले विभिन्न वाहनों के चालकों पर जुर्माना लगाया,एवं लोगो को ट्रैफिक सबंधी जानकारी दी गयी.देखा गया कि इस दिन कई दो पहिया चालक बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे,कई ट्रिपल लोड में बाईक चला रहे थे तो कई लोगों ने घर के छोटे (नाबालिग) सदस्यों को वाहन चलाने दे दिया था.उन्हें पुलिस द्वारा बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने से रोका गया और जुर्माना भी लगाया गया. इस संबंध में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना की. उनका कहना है कि की इससे क्षेत्र में जागरुकता काफी बढ़ेगी और लोग हादसों से बच सकेंगे,बच्चों द्वारा वाहन चलाने को लेकर भी उनकी टिप्पणी सामने आई, पुलिस ने करीब 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात