आईएनटीटीयूसी के नई कमेटी ने किया डीएसपी प्रबंधन से भेंट

लगातार हादसों को रोकने को लेकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग







दुर्गापुर : दुर्गापुर स्टील प्लांट ( डीएसपी) में पिछले कुछ दिनों हुए कई हादसो के कारण ठेका व स्थाई श्रमिकों की मौत की घटनाओं को लेकर मंगलवार तृणमूल कांग्रेस श्रमिक संगठन (आईएनटीटीयूसी) की नई कमेटी के सदस्यों ने प्लांट का दौरा किया एवम प्रबंधन से मिलकर भविष्य में श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने सहित विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की. इस दौरान काफी संख्या में यूनियन के नए सदस्य एवं श्रमिक मौजूद थे. वहीं नई कमेटी के प्लांट में जाने से पहले तृणमूल श्रमिक यूनियन की ओर से उनके स्वागत में रैली निकाली गई. दौरे पर आए प्रतिनिधियों में आईएनटीटीयूसी के जिलाध्यक्ष अभिजीत घटक, पांडेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, यूनियन सचिव प्रभात चटर्जी, दीपंकर लाहा सहित कई नेता मौजूद थे. इस दौरान नई कमेटी की ओर से श्रमिकों के अधिकार के लिए मांगों का ज्ञापन प्रबंधन अधिकारी को सौंपा गया. बैठक के पश्चात श्री घटक ने बताया कि प्लांट में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रहे हादसों के कारण श्रमिकों में भय और दहशत व्याप्त है. यूनियन की ओर से हादसों में कारणों एवं श्रमिकों को सेफ्टी बढ़ाने की मांग प्रबंधन के अधिकारियों के समक्ष रखी गई है. बैठक के दौरान श्रमिकों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें प्रशिक्षित करने पर जोर दिया गया है. वही प्लांट के पुरानी मशीनरी की नियमित मरम्मत एवम आश्रितों को मुआवजा एवं नियुक्ति की मांग रखी गई है. हादसे के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रबंधन को कार्यवाही करनी चाहिए. जांच कमेटी भी प्लांट के हादसो के कारणो की जांच कार रही है कमेटी को निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट करनी चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन