यूको बैंक के अधिकारियों को लेकर रांनीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा की गयी बैठक






 रानीगंज- रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स की और से गुरुवार को यूनाइटेड कमर्शियल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों को लेकर बैंकिंग सुविधाओं को लेकर उपभोक्ताओं के साथ एक बैठक की गई. जिसका अध्यक्षता करते हुए अरुण भरतिया ने कहा की रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स एक व्यवसायिक संगठन है ,छोटे बड़े सभी स्तर के व्यवसायियों को लेकर यह संगठन चलती है. समय-समय पर हम लोग बैंकों के अधिकारियों के साथ ग्राहकों के बेहतर सुविधा प्रदान हो इस पर विचार विमर्श करते हैं. इस अवसर पर यूको बैंक के चीफ मैनेजर सुजय बिस्वास ने कहा कि समय परिवर्तनशील है .समय के अनुकूल सभी को चलनी होगी. बैंक ग्राहकों की सेवा के लिए है .हम लोग घर घर तक पहुंच कर यह प्रयास कर रहे हैं कि आत्मनिर्भर होने के लिए बैंक का सहयोग ले बैंक आपको हर तरह से सहयोग करने को तैयार है.बैंक के सहयोग से आप अपने व्यवसाय वाणिज्य को एक अच्छे मुकाम तक पहुंचा सकते हैं. इसके लिए बैंक के कर्मी अधिकारी सभी आपको नियम से अवगत कराएंगे .इस अवसर पर उन्होंने ग्राहकों के कई समस्याओं का समाधान तत्काल कर दिए.सीनियर मैनेजर राम कुमार शाखा प्रबंधक सुबोध साव ने कहा कि यूको बैंक बेहतर सेवा देने के लिए सैदेव प्रतिबद्ध है. चेंबर के सचिव मनोज केसरी ने अतिथियों का अभिवादन किया एवं धन्यवाद ज्ञापन की.इस अवसर पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के बैंकिग विभाग के विजय खैतान,आदित्य विक्रम केजरीवाल,राजेश गनेरीवाला आदि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर