जामुड़िया में हाथ-मुंह बंधे क्षत-विक्षत व सड़ी-गली लाश बरामद होने से फैली सनसनी




जामुड़िया-जामुड़िया थाना क्षेत्र के चुरूलिया फाड़ी अन्तर्गत शाकरी कुमारडी ग्राम के पास परित्यक्त एक कोयला खदान के अंदर एक सड़ी गली लाश बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान जामुड़िया के मदननतोड़ ग्राम पंचायत के लिचू धौड़ा निवासी 30 वर्षीय राजकुमार किस्कू के रूप में हुई है.सुत्रों से यह भी ज्ञात हुआ है कि यह युवक पिछले गुरूवार से लापता था ,मृतक के स्वसुर कामदेव मरांडी ने जामुड़िया थाना में उसके गमसुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी.संदेह के आधार पर पुलिस ने राजकुमार के बड़े भाई किशुन किस्कू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो मृतक के पत्नी के साथ अवैध प्रेम प्रसंग की मामला उजागर हुई. मृतक के परिवार में उसकी पत्नी परोमिता किस्कू एवं दो छोटे बच्चे हैं.

मृतक राजकुमार किस्कू की पत्नी परोमिता किस्कू ने पूछताछ के दौरान बताया कि, मेरे पति के बड़े भाई किशन किस्कू ने ही पिछले गुरुवार की शाम मेरे पति की हत्या कर दी थी. पारोमिता ने आरोप लगाया कि उसके जेठ उसके साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश करते थे, लेकिन जब वह इस अवैध संबंध के लिए राजी नहीं हुई,तो उसने उनके पति को उनके सामने ही डंडे से पीट-पीट कर मार डाला और बोरे में बन्द कर फेंक दिया,साथ ही उसको धमकी दी कि अगर उन्होंने किसी को बताया तो वह उसे भी इसी तरह से पीटेगा. उसने बताया कि किशन किस्कू उसे जामुड़िया के दामोदरपुर में अपने घर में बंद कर दिया था और आज उसके पिता जब आए और उसे उसके घर लिचु धौड़ा ले गए तब उन्होंने अपने पिता को पूरी घटना बताई, आज सुबह वह थाने आयी और किशन किस्कू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. उसने घटना को स्वीकार कर लिया, और यह भी बताया कि उसने शव को कहां फेंका था, बाद में जामुड़िया थाने की पुलिस ने साकडी कुमारडी के सामीप परित्यक्त खदान से शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया .


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर