रानीगंज : जेमारी पल्ली मंगल समिति की ओर से दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल आइक्यू सिटी के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन किया गया । इस दौरान इलाके के 250 के करीब महिला एवं पुरुषों में स्वास्थ्य जांच किया । इस संबंध में क्लब के सचिव सुब्रतो चटर्जी ने कहा हमलोग हर साल की भांति क्लब के द्वारा इस साल भी इलाके के जरूरतमंद लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजन किए हैं ताकि कोई भी व्यक्ति चिकित्सा के अभाव में अपने आप को असहाय ना समझे। हम लोग क्लब के द्वारा साल भर लोगों की सेवा करने के लिए विभिन्न तरह के निशुल्क शिविर लाया जाता है वहां और सामाजिक कार्य में अपनी अग्रिम भूमिका निभाती है









0 टिप्पणियाँ