रानीगंज- सीबीएसई बोर्ड की स्कूल ज्ञान भारती का तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के मैदान में किया गया.इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मैनेजिंग कमेटी के चैयरमेन श्रवण कुमार तोदी ने किया. स्कूल के प्रधानाध्यापक अमित कुमार साव ने बताया कि 40 इवेंट विभिन्न प्रकार के दौड़,लांग जम्प,हाई जम्प,रिले रेस आदि प्रतियोगिता में विद्यालय के के जी से कक्षा द्वादश श्रेणी के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं. शनिवार को समापन समारोह पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न होगा. विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ खेलकूद के भी प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं जिससे विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास प्रबल रहे एवं खेलकूद के प्रति भी विद्यार्थियों का रुझान बना रहे. इस अवसर मैनेजिंग कमिटी के उपाध्यक्ष विनोद केसरी, वरिष्ट सदस्य रमेश झुनझुनवाला, विजय त्रिपाठी, जेके सिंह, मोहम्मद शाहनवाज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.










0 टिप्पणियाँ