बीपीएल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जेएमडी राइज़िंग स्टार ने मारी बाजी




बाराबनी-बाराबनी युवा नेता मुकुल उपाध्याय के पहल से बाराबनी ब्लॉक के दोमहानी फुटबाल मैदान में आयोजित बाराबनी प्रीमियर लीग(बीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट के फनाइल मैच में रविवार जेएमडी राइज़िंग स्टार ने आजाद स्पोर्टिंग को हरा कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय एंव प्रखंड बीडीओ सौमित्र प्रतिम प्रधान के हाथों टूर्नामेंट के बिजेता टीम जेएमडी राइज़िंग स्टार को एक कप, 50 हजार रुपये एवं उपविजेता टीम आजाद स्पोर्टिंग को कप, 30 हजार रुपये नगद समेत खेल में अच्छे प्रदर्शन करने वाले सभी टीमों एंव खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट में मेन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर समेत खेल में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एंव सर्वश्रेष्ठ फील्डर को पुरस्कृत किया गया। बता दे बीते बुधवार दोमहानी फुटबॉल मैदान में टूर्नामेंट का सुभारम्भ मेयर ने किया था। जिसमें में क्षेत्र के आठ टीमों ने भाग लिया था। 




मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि युवाओं के लिए इतना सुंदर मंच बनाने के लिए खेल के आयोजक मुकुल उपाध्याय सहित सभी को धन्यवाद। मैं चाहता हूं कि यह टूर्नामेंट अगले साल और भी बड़ा स्तर तक पहुँचे, जिससे बराबनी विधानसभा के हर गांव के युवाओं को ऐसा खूबसूरत मंच मिले आगे बढ़ने के लिये एंव युवाओं को खेल से जुड़ने का मौका मिले। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बाराबनी युवा युवा नेता मुकुल उपाध्याय, प्रखंड पंचायत समिति उपाध्यक्ष सुकुमार साधु, बाराबनी प्रखंड बीडीओ सौमित्र प्रतिम प्रधान, सालानपुर प्रखंड तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष भोला सिंह समेत कई अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन