माँ की तलाश में सौतेली माँ के घर छोड़कर भाई के साथ गई बहन -भाई को दिल्ली पुलिस पकड़ कर लाई




 रांनीगंज-माँ की तलाश में सौतेली माँ का घर छोड़कर भाई के साथ पड़ोस में रहने वाले प्रेमी के साथ दिल्ली गई भाई-बहन को पुलिस पकड़ कर रांनीगंज लेकर आई. रानीगंज थाना की पुलिस ने प्रेमी- प्रेमिका व उसके नाबालिग भाई को दिल्ली से सकुशल रांनीगंज लाया. घटना के संबंध में ज्ञात हुआ है कि 18 वर्षीय संगीता साव और उसका नाबालिग भाई रानीगंज के हटिया तलाब के टाटा टावर क्षेत्र निवासी सौतेली मां निर्मला साव के घर से लगभग 6 माह पूर्व अचानक चले गए थे. काफी तलाश के बाद भी नहीं मिलने पर निर्मला साव ने इस साल 23 मई को रानीगंज थाने में इनके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. मोबाइल फोन टावर की लोकेशन चेक करने के बाद पुलिस ने दिल्ली के समयपुर में बादली थाना अंतर्गत संजय गांधी ट्रांसपोर्ट के पास किराए के मकान से संगीता एवं उसके भाई को दिल्ली स्तिथ उसकी मां के घर से तलाश कर छुड़ा कर लाया. रानीगंज थाने के एएसआई शिशिर कुमार पॉडेल ने सभी को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में पेश कर तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर रानीगंज लाया. ज्ञात हुआ है कि युवती संगीता के पिता का काफी पहले ही निधन हो चुका है, और उसकी मां एक अन्य के एक व्यक्ति से शादी कर दिल्ली में रह रही थी. युवती अपनी माँ की तलाश में पहले बिहार में अपने चाचा के घर गई और उसे पता चला कि उसकी मां दिल्ली में है, जिसके बाद वह अपने प्रेमी एवं अपने भाई को लेकर मां की तलाश में दिल्ली के लिए रवाना हो गई. वे सभी स्थानीय क्षेत्र में काम करने लगे और वहीं बस गए.इस बीच इस घटना में सौतली माँ द्वारा उनके अपहरण की शिकायत को लेकर शनिवार को पुलिस ने सभी को ट्रेस कर रानीगंज थाने ले आयी. ज्ञात हो कि पुलिस इन सभी को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया और न्यायाधीश के अगले आदेशानुसार कार्रवाई करेगी . संगीता ने बताया कि वह अपनी मर्जी से अपनी मां की तलाश में दिल्ली गई थी और उसकी सौतेली मां के साथ उसका कोई संबंध नहीं है. उन्होंने अपनी सौतेली मां पर अत्याचार करने का आरोप लगाया. उसने बताया कि माँ की तलाश में वह अपने नानी के घर भी गई थी जहां से भी पता चला कि उनकी मां दिल्ली में है तो वह भाइ के साथ दिल्ली चली गई थी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता