तृणमूल द्वारा जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम में मंत्री मलय हुए शामिल





आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 23 के चांदमारी में शनिवार को कंबल वितरण किया गया। यह कार्यक्रम तृणमूल कांग्रेस वार्ड कमेटी के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक मुख्य रूप से उपस्थित थे।मंत्री मलय घटक ने लगभग 300 लोगों के बीच कंबल वितरण किया। उन्होंने संबोधित करते हुए राज्य सरकार के द्वारा बनाए गए 74 योजनाओं के बारे में संक्षिप्त रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 2011 में आप लोग के आशीर्वाद के बाद जब से राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल की सरकार बनी।तबसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य की जनता की हर समस्याओं पर ध्यान देती है। उन्होंने लक्ष्मी भंडारे योजना के तहत महिलाओं के खाते में प्रतिमाह ₹500 भेज रही हैं। स्वास्थ साथी कार्ड के माध्यम से किसी बड़े अस्पताल में ₹5 लाख की मुफ्त इलाज हो रही है। मुफ्त राशन, शिक्षा की व्यवस्था की गई है। रूप श्री योजना के तहत गरीब परिवार के बच्चियों की शादी के लिए ₹25000 का योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपने सभी विधायकों को ठंडे में गरीबों के लिए कंबल वितरण करने के लिए कहती है। इसलिए हर साल हम लोग ठंड के मौसम में कंबल वितरण का कार्यक्रम करते हैं। इसके अलावा ईद, दुर्गापूजा में साड़ी धोती भी वितरण किया जाता है। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 23 की पार्षद सीके रेशमा, कविता यादव सहित अन्य उपस्थित थे। इसके अलावा मंत्री ने वार्ड संख्या 21 और 55 में भी तृणमूल कांग्रेस के द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम में भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार