कनवेयर बेल्ट में गिरने से डीएसपी कर्मी की दर्दनाक मौत

डीएसपी के आरएमएचपी विभाग में गुरुवार रात की घटना 


  बेटे का शादी का सपना भी पूरा नहीं कर सके आशुतोष




दुर्गापुर: स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड सेल की दुर्गापुर इस्पात संयंत्र डीएसपी में इन दिनों हो रहे हादसों की वृद्धि से प्लांट में कार्यरत श्रमिकों मैं दहशत व्याप्त हो गया है पिछले 13 दिनों के भीतर तीसरी घटना गुरुवार की देर रात प्लांट में घटी प्लांट के रॉ मैटेरियल हैंडलिंग प्लांट विभाग के ऑपरेशन यूनिट आरएमएचपी (ओपीआरएम) मैं रात्रि पाली में ड्यूटी करने के दौरान आशुतोष घोषाल (55) कन्वेय बेल्ट में अचानक जाने से उन की दर्दनाक मौत हो गई बेल्ट के गियर में फंस जाने से श्रमिक के शरीर के कई टुकड़े हो गए. खबर मिलते ही दूसरे श्रमिक घटनास्थल पर पहुंचे एवं कन्वेयर बेल्ट को बंद कर बेल्ट में फंसे आशुतोष के शरीर के हिस्से को निकालने में जुट गए श्रमिकों के अनुसार बेल्ट में फंसे आशुतोष के शरीर के टुकड़े को निकालने में तकरीबन 2 घंटा समय लगा. बेल्ट से शरीर के एक टुकड़े हुए हिस्से को निकाल कर उसे पोस्टमार्टम हेतु बिधाननगर महकमा अस्पताल भेजा गया. आशुतोष की मौत की खबर फैलते ही प्लांट के श्रमिकों में शोक की लहर छा गई . मृतक आशुतोष घोषाल दुर्गापुर स्टील प्लांट के आरएम एचपी ओपीआरएम विभाग में स्थानीय स्थाई तौर पर सीनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल