आसनसोल : जनता की सुविधा पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए आसनसोल नगर निगम द्वारा संचालित पार्किंगों में नगर निगम बारकोड लगाएगा। इसकी जानकारी देते हुए मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी ने कहा कि पार्किंगों में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार ना हो, पारदर्शिता रहे। वहां जो भी आमदनी हो रही है। इसकी निगरानी करने के लिए जल्द ही नगर निगम पार्किंग में बारकोड लगाएगा।इसके साथ ही जनता को भी सुविधा होगी कि उनसे ज्यादा पैसा कि वसूली ना हो।नगर निगम ने जो निर्धारित शुल्क रखा है।वही शुल्क वसूला जाए। गौरतलब है कि नगर निगम के द्वारा पार्किंग संचालित किए जाने पर नेता प्रतिपक्ष चैताली तिवारी ने शंका व्यक्त किया था कि इससे और भ्रष्टाचार का बढ़ावा मिलेगा क्योंकि पार्किंग का जो भी पैसा है। वह वसूली करने वालों के हाथ में चला जाएगा। जिससे सही हिसाब नहीं मिल पाएगा। शायद नेता प्रतिपक्ष की शंका को निर्मूल करने के लिए नगर निगम ने यह कदम उठाया है।


0 टिप्पणियाँ