जामुड़िया- नेशनल हाईवे दो गोविंद नगर मोड़ पर सोमवार को एक भयावह दुर्घटना घटी . दुर्घटना इतनी भयानक थी की एक टैंकर पलट जाने से टैंकर के सभी पहिये ऊपर आ गये. किसी तरह ड्राइवर और खलासी को स्थानीय लोग द्वारा निकाल कर बाहर किया गया, उसे इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है ज्ञात हो कि इस स्थान में दो नंबर नेशनल हाईवे अपना कार्य कई सालों से कर रहा है ,लेकिन यह कार्य अभी तक संपूर्ण नहीं हुआ है. जिस जगह पर घटना घटी है उस जगह के आगे नेशनल हाईवे की तरफ से बड़े-बड़े पत्थरों के बेरिकेड लगाकर सड़क को डायवर्ट किया गया है, जिससे तेज वाहन आने पर अपने आप को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और सीधे डिवाइडर से जा टकराते हैं, और अक्सर दुर्घटना घटती है. इस तरह की दुर्घटना अक्सर यहां पर घटती है . यह सड़क कब तक बनेगी यह पता नहीं.


0 टिप्पणियाँ