रेलपार ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अनिश्चितकालीन धरना मंच का ननि चेयरमैन ने किया उद्घाटन



आसनसोल : रेलपार ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बुधवार को धरना प्रदर्शन मंच का उद्घाटन आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने फीता काटकर किया। गौरतलब है कि फ्रंट कॉरिडोर बनाने को लेकर रेलवे ने 31नंबर वार्ड स्थित फ्रंट कॉरिडोर इलाके में आने वाले दुकानदारों को दुकान हटाने का नोटिस जारी किया है।इसके विरोध में दुकानदार रेलपार ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलन कर रहे हैं। दुकानदारों की मांग है कि वे लोग यहां पर पिछले 40 - 50 वर्षों से दुकान कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं।लेकिन कॉरिडोर बनाने के लिए रेल प्रबंधन जमीन मालिकों को मुआवजा दे रहा है।लेकिन उन लोगों का पुनर्वास का कोई व्यवस्था नहीं कर रहा है।वे लोग पुनर्वास की मांग पर यह आंदोलन कर रहे हैं।इस मौके पर संबोधित करते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि यहां के दुकानदार 40 50 बरसों से दुकान कर अपना परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। यह इनका निवास और दुकान स्थल हो गया है।इन्हें बिना पुनर्वास की व्यवस्था किए हुए रेलवे दुकान हटाने का नोटिस दिया है।आखिर यह लोग कहां जाएंगे।अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि इसका एकमात्र रास्ता आंदोलन है।आंदोलन के माध्यम से हम लोग अपनी हक की मांग करेंगे।क्योंकि केंद्र की सरकार केवल गरीबों और आम जनता के खिलाफ नीतियां लागू कर रही है। महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। डीजल पेट्रोल का दाम बढ़ रहा है। रोजगार खत्म हो रहे हैं।आम जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। जहां जनता रोजगार कर खा रही है। वहां केंद्र से संचालित होने वाले ही रेल विभाग आम जनता को परेशान करने के लिए नोटिस जारी कर रही है। आप लोग इसके खिलाफ आंदोलन तेज कीजिए। आपके साथ मंत्री मलय घटक,आसनसोल नगर निगम एवं तृणमूल कांग्रेस खड़ा है।आपके धरना स्थल पर हम लोग प्रतिदिन आएंगे।किसी भी तरह की असुविधा होगी। हम लोग आपके साथ खड़े रहेंगे।इस मौके पर मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी एवं संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार