गो तस्करी के नाम पर माहौल बिगाड़ने का किया जा रहा प्रयास: एसीपी

डीवीसी मोड़ समीप खटाल में भाजयुमो ने बेवजह मचाया हंगामा 

बिहार के पशु मेला से कोलकाता भेजी जा रही थी 37 मवेशी





दुर्गापुर: दुर्गापुर के डीवीसी मोड़ के समीप खटाल में सोमवार की देर संध्या भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नाम पर कुछ युवकों द्वारा मवेशी के वाहनों को रोककर गौ तस्करी के आरोप लगाते हुए हंगामा मचाया था. घटना को लेकर इलाके में तनाव व्याप्त हो गया था. खबर मिलते ही न्यू टाउनशिप थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं पूछताछ के लिए मवेशियों को जब्त कर मवेशी व्यवसाईयो को पूछताछ के लिए थाने ले गई. जहां लंबी पूछताछ के पश्चात सभी को छोड़ दिया गया. मंगलवार को घटना को लेकर असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ईस्ट) तथागत पांडे ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि बिहार से कोलकाता एवम बर्धमान रायना भेजी जा रही 37 मवेशियों को विश्राम के लिए डीविसि मोड़ के समीप मान सिंह के खटाल पर ठहराया गया था. मवेशियों को विश्राम के बाद कोलकाता रवाना करने के पहले अचानक कुछ युवक आ गए एवम मवेशियों को तस्करी करने का आरोप लगाते हुए मवेशी व्यापारियों के साथ बदसूलकी की थी . पूछताछ एवम जांच के बाद सभी व्यापारियों के पास पशु मेले का चालन पाया गया है. जो पूरी तरह से वैध है, कुछ का चालान उपलब्ध नहीं कराया गया है. उनसे चालान की मांग की गई है , वे लोग चालान लेने हेतु बिहार रवाना हुए है. सभी के कागज पूरी तरह से वैध है . युवकों द्वारा हंगामा मचाना पूरी तरह से गैर कानूनी है. कुछ लोग इस तरह की घटना को अंजाम देकर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं पुलिस उन लोगों पर पहनी नजर रख रही है. युवकों के हंगामा मचाने से मवेशियों को सारी रात वाहनो में खड़ा रहना पड़ा, जिस कारण मंगलवार सुबह एक गर्भवती गाय का बच्चा मरा पैदा हुआ है. इसके अलावा कई गायों एवम उनके बछड़ों का ठंड के मारे हालत बिगड़ चुकी है. मारे गए बछड़े का मौत का कौन जिम्मेवारी लेगा? कुछ लोग इस तरह की घटने को अंजाम देकर माहौल उत्तेजित करने का प्रयास कर रहे है. शिकायत मिलने पर हंगामा मचाने वाले उपद्रवीयो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी. उल्लेखनीय है कि दुर्गापुर के डीवीसी मोड़ के समीप मान सिंह नामक व्यवसाई का बरसों पुराना खटाल है. प्राय दिन बिहार से मवेशी लादकर मवेशी व्यापारी मानसिंह के खटाल में पहुंचते हैं ,जहां मवेशियों को विश्राम देकर कुछ घंटे बाद उन्हें लेकर रवाना हो जाते हैं. सोमवार की सुबह पांच वाहनों पर तकरीबन 37 मवेशियों को लेकर मवेशी व्यापारी भुनेश्वर राय ,गोपाल यादव, सुरेश यादव , एवम राजेश यादव डीवीसी मोड़ के मानसिंह के खटाल पहुंचे थे . मवेशियो में 31 गाय जिनमे 25 गाय के साथ उनका बछड़ा एवम छह गाय गर्भवती थी. गायों के साथ छह भैस भी मौजूद थी. सभी मवेशी बिहार के बक्सर जिला के किसान पशु मेला एवं छपरा के घांगट पशु मेला से खरीदी गई थी. जिनमे 25 से ज्यादा मवेशियो का पशु मेला का चालान भी उपलब्ध था. मवेशी व्यापारी गोपाल यादव ने बताया कि मवेशियों को कोलकाता के दमदम के समीप खटाल व्यवसाई स्वपन घोष एवं बर्दवान रायणा के हारन घोष के खटाल भेजा जा रहा था. सभी गाय एवं भैंस दुधारू है, एवं गायों के साथ उनके बछड़ा भी मौजूद है. लंबी दूरी से मवेशियों को लाने के क्रम में तकरीबन 7 घंटा के अंतराल पर उन्हें विश्राम दिया जाता है. दुर्गापुर के पहले झारखंड के बोकारो में सभी मवेशियों को विश्राम दिया गया था. उसके बाद मवेशियों को सोमवार की सुबह डीवीसी मोड़ के समीप मानसिंह के खटाल लेकर आया गया. जहां मवेशियों को चारा एवं उनके शारीरिक विश्राम के पश्चात सोमवार की शाम उन्हें कोलकाता लेकर रवाना होना था. कोलकाता रवाना होने के पहले मवेशियों को वाहनों में चढ़ाया जा रहा था, उसी दौरान भारतीय जनता पार्टी का झंडा लेकर कुछ युवक आ धमके एवं तस्करी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाने लगे. इस दौरान उन्होंने हमलोगों के साथ दुर्व्यवहार किया. उनके हंगामा मचाने के कारण सभी मवेशीयो को काफी शारीरिक तकलीफ हुई है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर वाहनों में जब्त कर 10 घंटों तक थाने के समीप रखा. वाहनों में लदी बछड़ा एवं गाय बीमार हो गई है .मंगलवार सुबह एक गाय ने मरा बच्चा को जन्म दिया है. इस बच्चे का मौत का जिम्मेदार कौन लेगा. मवेशी का कारोबार 50 वर्षों से कर रहे हैं. मवेशियों को खरीदने का पूरी कागजात हमारे पास है. पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता