तीन दिवसीय आयुष मेला का उद्घाटन संसद शत्रुघ्न सिन्हा ने किया



 रानीगंज-रानीगंज के रेलवे मैदान में आयोजित तीन दिवसीय आयुष मेला के उद्घटान समारोह के दौरान आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम कर तारीफ किये जाने पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया ,श्री सिन्हा द्वारा दिए गये भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने जितने भी उनके संसदीय क्षेत्र के कैंसर के जितने भी मरीज के इलाज के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में राशि की अनुशंषा कर अनुमोदन के लिए भेजा हूं,उनमें 95 प्रतिशत का अनुमोदन पीएमओ द्वारा कर दिया गया है,5 प्रतिशत जो बचा है,मेरा विश्वास है वह भी अनुमोदित कर दी जाएगी. इस मेले में सिद्ध, आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, रिग्पा और योग विषयों पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न सामग्रियों के 16 स्टॉल लगे हैं. मेला के उद्घटान के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा रानीगंज के विधायक तापस बंद्योपाध्याय, पश्चिम बर्दवान के सीएमओएच शेख मोहम्मद यूनिस, पश्चिम बर्दवान जिला के सभाधिपति सुभद्रा बाउरी पूर्व सभाधीपति विश्वनाथ बाउरी, डेप्युटी सीएमओएच डॉक्टर सैकत प्रधान ,दुर्गापुर महकमा अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर धीमान मंडल, पश्चिम बर्दवान जिला के आयुष विभाग के डीएमओ संतोष कुमार पाल , फेडरेशन ऑफ साउथ बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खेतान, रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया, रानीगंज के बीएमओएच अरसद अहमद मेयर परिषद दिब्येंदु भगत उपस्थित थे. उद्घाटन समारोह के बाद, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने भाषण में कहा की आयुष उपचार सबसे अच्छा इलाज है, और आयुष पद्धति से 70 प्रतिशत कैंसर भी ठीक हो जाते है.इस पद्धति से सस्ता और सठीक इलाज होती है ,उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस उपचार प्रणाली को और बढ़ाने की पहल करेंगे. उनसे यह पूछे जाने पर एक और जहां राज्य सरकार आयुष मेला जैसा कार्यक्रम आयोजित कर रही है ,वहीं काफी ऐसे सरकारी अस्पताल है जो बदहाल स्थिति में हैं ,जिसमें रोगियों का सटीक इलाज नहीं हो पाती है. उस दिशा में राज्य सरकार क्या कर रही है .इसको लेकर उन्होंने कहा की इस पर उनकी नजर है एवं शीघ्र ही उन बदहाल प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों को भी उन प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों को भी दुरुस्त किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर