दुर्गापुरः दुर्गापुर के विधान नगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल दुर्गापुर में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का नवा वर्ष मनाया गया दुर्गापुर के नेहरू स्टेडियम में। इस दौरान उपस्थित थे दुर्गापुर के महकमा शासक सौरभ चटर्जी , दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानचार्य उमेश चंद्र जयसवाल ,स्वर्ण पदक विजेता सीमा दत्ता पुर्बा इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य सुब्रतो चटर्जी एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिका एवं मैदान में अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत पारंपरिक तरीके से मुख्य अतिथि तथा दर्शक का स्वागत किया।। प्रधानाचार्य उमेश चंद जैसवाल ने सभी दर्शकों और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद हम सभी के लिए जरूरी है ।खेल के मैदान में चाहे जीत हो या हार हमें स्पोर्ट्स मैन स्पीड की भावना बनाकर रखनी चाहिए ।अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को हराते समय खेल के नियमो का उल्लंघन ना हो इसके साथ ही साथ उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन भी किया । इसके साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल के मुख्य अध्यक्ष ने छात्रों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि इस तरह के आयोजन उन्हें बचपन की याद दिला देता है। उसके बाद ध्वजारोहण किया गया। मार्च पास्ट शानदार प्रदर्शन छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ महकमा शासक सौरव चटर्जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन करने के गुर भी सिखाए। और कहा कि कोविड-19 के बाद बच्चे धीरे-धीरे मैदान में आ रहे हैं मोबाइल से हटकर बच्चे मैदान में खेल रहे हैं । पढ़ाई के साथ साथ खेलना भी जरुरी है तभी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। और पढ़ाई में भी मन लगेगा। स्पोर्ट्स की शुरुआत गुब्बारा उड़ाकर किया गया। इस दौरान स्कूल के तरफ से बताया �

0 टिप्पणियाँ