दुर्गापुर में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के नाटक मंचन देखने उमड़ी दर्शको को भीड़

" पति-पत्नी और मैं "हास्य नाटक मंचन में कलाकारो ने खूब हंसाया 





 दुर्गापुर: दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित सृजनी सभागार में रविवार हास्य नाटिका का आयोजन किया गया , नाटक में आसनसोल लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद अभिनेता सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्टिंग कर दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया. नाटक देखने हेतु दर्शक के तौर पर राज्य ग्रामीण विकास मंत्री प्रदीप मजूमदार, विधायक हरे राम सिंह, नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, एस बी एस टीसी के चेयर मैन सुभाष मंडल, निगम के प्रशासक श्रीमती अनिंदिता मुखर्जी सहित हजारों दर्शको को भीड़ जमा हुईं थी. नाटक पिछले कुछ वर्षों में देश के विभिन्न हिस्सों में सफलतापूर्वक मंचन के बाद आसनसोल के बाद रविवार दुर्गापुर में आयोजित की गई. नाटक को आम लोगों से लेकर नाट्य प्रेमियों ने भी खूब तारीफ की है. अभिनेता सह सांसद श्री सिन्हा ने कहा कि इस नाटक को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे दिग्गजों ने भी खूब प्रशंसा की है. लोकप्रिय नाटक का निर्देशन रमेश तलवार ने किया है, और नाटक की कहानी मनोहर कटदारे ने लिखी है. नाटक में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा, राकेश बेदी, डिंपल डंडा और संजय गोराडिया शामिल थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल