बम विस्फोट की जगह पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के खुफिया विभाग की टीम पहुंची जांच पड़ताल के लिए




दुर्गापुरः सोमवार की दोपहर को दुर्गापुर के अमराई गांव में मदरसा रोड के पश्चिमी पारा स्थित एक घर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया. काफी संख्या में पुलिस बल पहुंची थी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी तथा गत पांडे भी पहुंचे ।उस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा था कि एक्सपर्ट टीम पहुंचेगी उसके बाद ही कुछ बता पाएंगे आज सुबह आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के खुफिया विभाग की टीम जांच पड़ताल के लिए पहुंची और घर के चारों तरफ घूम कर देखा। इस घटना को लेकर खुफिया विभाग की टीम ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। इसके अलावा घर के सामने एक छोटा सा तालाब है उसे भी चारों तरफ से घूम कर देखा ।जानकारी के मुताबिक कल घटना के बाद से ही परिवार को दूसरे जगह रखकर घर को बंद कर दिया गया था और पुलिस तैनात कर दी गई थी । कल लोगों ने बता नहीं पा रहे थे कि व्यक्ति को कहां भर्ती कराया गया है मगर आज जानकारी के मुताबिक उसे दुर्गापुर के बिधाननगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घायल व्यक्ति का नाम शेख अंसार रहमान उर्फ ​​शेख काजल है, वह पेशे से राजमिस्त्री है. वह तृणमूल नेता सेख मोनिरुल काअनुयायी हैं । विरोधियों की तरफ से कटाक्ष करते हुए कहा गया कि पंचायत चुनाव को लेकर बम बनाई जा रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार