पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर भाजपाइयों ने किया रोड जाम

तृणमूल पर लगा पेयजल को लेकर राजनीति करने का आरोप





दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के 35 नंबर वार्ड अंतर्गत गोपालमाठ समीप जीटी रोड पर गुरुवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी की ओर से पेयजल सप्लाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया . इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तृणमूल पर पेयजल को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए बर्तन, पतेली लेकर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन करने लगे. जिससे आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हो गया. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं आश्वासन देकर मामला शांत कराया. प्रदर्शन के दौरान गोपाल्मठ इलाके के धुनरा प्लॉट, सुजरा प्लॉट, पिछड़ी जाति के बस्ती के काफी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे. इलाके की मानी बागदी सहित कई महिलाओं ने बताया कि नगर निगम द्वारा पिछले कई दिनों से नियमित पेयजल सप्लाई ना किए जाने से इलाके में पेयजल की किल्लत हो गई है. निगम द्वारा इलाके में कुछ वाटर टैंक भेजी गई है. लेकिन तृणमूल पार्टी के नेता चेहरा देख देख कर पानी दे रहे है. ग्राम के कई बस्तियों में काफी संख्या में गरीब एवम पिछड़ी जाति के लोग रहते है. पानी खरीद कर लाना सम्भव नही है. पानी की किल्लत से बस्ती के गरीब लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.भाजपा नेता ध्रुव ज्योति मुखर्जी ने बताया कि तृणमूल गरीब लोगों के पानी सप्लाई को लेकर राजनीति करने पर तुली है.गरीब लोगों को पानी जैसे जरूरत चीज रोक कर दबाव बनाया जा रहा है . निगम को पेयजल की आपूर्ति को अविलंब शुरू करना होगा. अन्यथा संगठन की ओर से जोरदार आंदोलन किया जाएगा. इस बारे में नगर निगम के प्रशासक मंडली सदस्य दीपंकर लाहा ने भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया बताया. श्री लाहा ने कहा नेशनल हाईवे के नीचे से पाइपलाइन लीक होने का मरम्मत कार्य को लेकर समस्या हुई है.जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल