विश्व दिव्यांग दिवस पर आसनसोल आनंदम ने निकाला पदयात्रा





आसनसोल : विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर शनिवार को दिव्यांगों की संस्थान आसनसोल आनंदम के द्वारा सचेतना के लिए एक पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा आसनसोल रविंद्र भवन से शुरू होकर आसनसोल न्यायालय होते हुए स्पंदन पार्क के समीप जाकर समाप्त हुई।इस पदयात्रा में लगभग एक सौ लोगों ने भाग लिया। जिसमें अधिकांश दिव्यांग शामिल थे।इस मौके पर आसनसोल आनंदम के एक पदाधिकारी ने बताया कि हम लोग प्रतिवर्ष विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर लोगों में सचेतना के लिए पदयात्रा निकालते हैं। इस वर्ष भी पदयात्रा निकाला गया है। हमारी संस्थान दिव्यांगों के मानसिक और शारीरिक इंप्रूवमेंट करने की प्रयास करती है। दिव्यांगों के इस सेवा के लिए हमारे संस्थान को लगतार 2 वर्ष पुरस्कृत भी किया गया है। वहीं दूसरी ओर बर्नपुर हैंडिकैप्ड वेलफेयर सोसाइटी के तरफ से भी वर्ल्ड हैंडीकैप्ड डे मनाया गया। इस मौके पर फ्लैग होस्टिंग किया गया और बच्चों के बीच बिस्कुट और चॉकलेट वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष धर्मराज सिंह, संयुक्त सचिव दर्शन शर्मा, अमरीक सिंह, सत्यजीत शर्मा, विकास साव, अमरदीप सिंह, सुनील मिश्रा, राजेंद्र साव, शारदा रॉय, सुनील प्रसाद उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार