अखिल भारतीय कृषक सभा द्वारा तीन सूत्री मांगों को लेकर रांनीगंज बीडीओ को ज्ञापन दिया






रांनीगंज-माकपा से सम्बद्ध अखिल भारतीय कृषक सभा रानीगंज थाना कमिटि की तरफ से कृषक सभा के नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को बीडीओ कार्यालय के समक्ष बटाई दार किसानों को उसका हक प्रदान करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए बीडीओ को ज्ञापन दिया. इन्होंने किसानों को नए पट्टा रिकार्ड करने,वर्गादारो को उनका हक दिलाने तथा उनका पंजीकरण करने की मांग की. कृषक सभा के नेता मलय मण्डल ने कहा कि नूपुर गांव में कृषि भूमि के कई मालिक काम के सिलसिले से बाहर रहते हैं,कई बटाईदार किसान लंबे समय से उस जमीन पर खेती कर रहे हैं, बटाईदार किसान आज पीड़ित हैं, क्योंकि उस जमीन के मालिकों द्वारा इन किसानों को बिना बताए किसी और को जमीन बेच दी है. ऐसे तमाम मुद्दों पर तीन सूत्री मांग को लेकर बीडीओ अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. उनकी मांगों में से एक यह सुनिश्चित करना है कि जमीन की बिक्री के दौरान सही बटाईदार मौजूद हों और उन्हें उनका उचित बकाया मिले. जिन बटाईदार किसानों के पास वर्गा रिकॉर्ड नहीं है, उन्हें वर्गा रिकॉर्ड बनवाना होगा. उन्होंने कहा कि यह स्थिति बीएलएंड एलआरओ कार्यालय में दलालों की मदद से हो रही है और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए . इस अभियान में कृषक सभा थाना कमिटि के सचिव पराशर महंत, अध्यक्ष बरुन घोष, सह-सचिव मलय कांति मंडल, आज़ादी प्रसाद और अन्य लोगों ने किया. इस संदर्भ में बीडीओ अभिक बनर्जी ने कहा कि उनकी मांगों को देखकर क्या उपाय किए जा सकते हैं, इस पर विचार किया जाएगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर