रानीगंज - सीबीएसई बोर्ड के विद्यालय ज्ञान भारती स्कूल का तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के पश्चात शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रतियोगिता में बेहतर स्थान प्राप्त करने वाले 420 छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक अमित कुमार साव ने बताया कि छात्रों के पठन-पाठन के साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए विद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. इस बार के प्रतियोगिता में 40 इवेंट में 1500 छात्र-छात्रायों ने हिस्सा लिया था. प्रतियोगिता के प्रथम दिन छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया . इस अवसर मैनेजिंग कमिटी के चैयरमेन श्रवण तोदी, राज कुमार भालोटिया, विनोद केसरी, विजय त्रिपाठी, जेके सिंह, मोहम्मद शाहनवाज सहित कई गणमान्य लोग तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.












0 टिप्पणियाँ