श्रीपुर पुलिस फाड़ि ने चोरी किये चार मोबाइल तथा एक बाइक जब्त कर तीन अपराधी को गिरफ्तार किया






 जामुड़िया-आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के श्रीपुर फाड़ी पुलिस ने बीते माह चोरी किये चार मोबाइल तथा एक बाइक को जब्त कर तीन अपराधी को गिरफ्तार किया. इस संदर्भ में सोमवार को एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बनर्जी ने श्रीपुर फाड़ि में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया. मौके पर जामुड़िया के सर्किल इंस्पेक्टर सुशान्तो चटर्जी, थाना प्रभारी राहुल देव मंडल, श्रीपुर फाड़ी प्रभारी शेख रियाजउद्दीन, निमचा फांड़ी प्रभारी रंजीत विश्वास उपस्थित थे. श्रीमंत बनर्जी ने बताया कि पिछले महीने के पहले हफ्ते में एक दंपति बाइक से जामुड़िया की तरफ जा रहे थे, तभी अचानक तीन बाइक सवारों ने एक पल्सर पर आकर बाइक के पीछे बैठी एक महिला के हाथ से कीमती आईफोन झपट लिया और जामुड़िया की तरफ तेज गति से निकल गए . उन्होंने बताया कि इस घटना से वह दंपति इतना हतप्रभ हो गए थे कि वह घटना से सम्बंधित कुछ बता नहीं पाए ,वहीं अपराधियों ने इतनी चालाकी से बाइक का नंबर छुपा लिया था कि किसी भी सीसीटीवी कैमरे में बाइक का नंबर भी नहीं आया, इसके उपरांत श्रीपुर फाड़ी जामुड़िया थाना ओर निमचा फाड़ी के सभी पुलिस कर्मियों के कठिन प्रयास से इन अपराधियों के बारे में जानकारी हासिल करने की कवायद शुरू हुई. पता चला कि यह अपराधी हर शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे के बाद ही इन अपराधों को अंजाम देते हैं .यह जानकारी मिलने के बाद पच्चीस नवंबर को पुलिस कर्मियों द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया, लेकिन उस दिन यह अपराधी पुलिस के हाथों से बच निकले, हालांकि उस दिन भी उन्होंने एक मोटरोला फोन चुराया था, इसके बाद नींघा इलाके के विभिन्न सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तब कहीं जाकर जेके नगर के लाइन पार इलाके के रहने वाले तौसिफ खान को गिरफ्तार किया जा सका ‌. पुलिसिया पूछताछ में तौसीफ खान ने स्वीकार किया की वह आईफोन छीनने की घटना में वह लिप्त है और उस दिन वही बाइक चला रहा था. उसके बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेके नगर के लाइनपार इलाके के ही रहने वाले रोहित कोयरी और सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया .इन तीनों को छह दिन की रिमांड भी पुलिस को मिली है. अब पुलिस इस मामले की और जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना में और कौन-कौन संलिप्त हैं. श्रीमंत बनर्जी ने बताया के जांच के दौरान पुलिस ने चार मोबाइल फोन सहित एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है, जिस पर सवार होकर अपराधी इन अपराधों को अंजाम देते थे. उन्होंने इसके लिए श्रीपुर फांड़ि के आईसी शेख रियाजउद्दीन और उनकी पूरी टीम नीमचा फांड़ी प्रभारी रंजीत विश्वास जामुड़िया थाना प्रभारी राहुलदेव मंडल और उनकी पूरी टीम की सराहना की और कहा कि उन्होंने बेहतरीन काम किया है और अपराधियों को चोरी किए हुए सामान समेत गिरफ्तार किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता