परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही टेट परीक्षार्थियों की भीड़, पुलिस की कड़ी सुरक्षा




 दुर्गापुरः आज दोपहर 12 बजे से शुरू राज्य सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती टेट परीक्षा को सुचारू रूप से कराने की है। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही टेट परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया है ।इससे पहले सड़क पर ट्रैफिक पुलिस से लेकर परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की कड़ी निगरानी देखने को मिली । कॉलेज गेट पर बायोमेट्रिक लगाई हुई थी ।उसके बाद अंदर जाने दिया जा रहा था । बहुत से छात्र-छात्राएं गले में सोने के चैन पहने हुए थे उसे खोल कर अंदर जाने के लिए पुलिस कह रही थी घड़ी से लेकर पेन भी अंदर नहीं ले जाने दिया जा रहा था । परीक्षा को लेकर छात्रों में एक उत्साह भी देखा गया। दुर्गापुर अनुमंडल के पांच कॉलेजों मे टेट परीक्षा केंद्र बनाए गए थे । पांडवेश्वर, खानद्रा, दुर्गापुर महिला कॉलेज, माइकल मधुसूदन दत्त मेमोरियल कॉलेज और दुर्गापुर सरकारी विश्वविद्यालय हैं। मालूम हो कि इन केंद्रों में करीब 8000 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। टेट परीक्षा समाप्त होने तक कोई भी गड़बड़ी की घटना सामने नहीं आई है। पुलिस का दावा है कि टेट परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर