भारत स्काउट्स एंड गाइड्स/पूर्व रेलवे/ आसनसोल की 40 वीं डिस्ट्रिक्ट रैली और कैंपोरी का उद्घाटन




आसनसोल : पूर्व रेलवे /भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, आसनसोल डिस्ट्रिक्ट की 40वीं डिस्ट्रिक्ट रैली और कैम्पोरी का उद्घाटन 16.12.2022 (शुक्रवार) को पूर्व रेलवे/भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, आसनसोल के अध्यक्ष –सह- मंडल रेल प्रबंधक श्री परमानंद शर्मा द्वारा डिविजनल रेलवे स्टेडियम (लोको ग्राउंड), आसनसोल में किया गया। । इस अवसर पर श्री मुकेश कुमार मीना, जिला मुख्य आयुक्त –सह-अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्री अमरीश मोहन, जिला आयुक्त (स्काउट), आसनसोल –सह-वरिष्ठ मंडल अभियंता (2) भी उपस्थित थे। रैली और कैम्पोरी 18.12.2022 तक जारी रहेगी। ग्रैंड कैंप फायर और पुरस्कार वितरण 18.12.2022 (रविवार) की शाम को होगा।

आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक श्री परमानन्द शर्मा ने अपने भाषण में कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का मुख्य उद्देश्य चरित्र निर्माण और सामाजिक कार्यों में भाग लेना है। उन्होंने रैली और कैम्पोरी की सफलता की कामना की। श्री शर्मा ने अन्य लोगों के साथ भारत स्काउट और गाइड के स्वयंसेवकों द्वारा निर्मित मेला और गेट, पुल, रोपवे आदि का निरीक्षण किया।

शाम को इस जिला रैली के प्रतिभागियों ने कैंडल मार्च निकाला।

इस रैली में लोक नृत्य प्रतियोगिता, नाटक, मार्च पास्ट, बैंड प्रदर्शन, स्किलोरमा और प्रदर्शनी आदि जैसे कई प्रेरक कार्यक्रम और प्रदर्शन होंगे।

इस रैली में कुल मिलाकर 800 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल, दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल और पश्चिम बंगाल के आसनसोल-दुर्गापुर जिले के भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्वयंसेवक भी पूर्व रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, आसनसोल जिले की इस 40वीं जिला रैली और कैम्पोरी में भाग ले रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर