आसनसोल : भारतीय जनता पार्टी कुल्टी मंडल 4 के द्वारा मंगलवार को सीतारामपुर रेलवे स्टेशन के समीप 12 घंटे का धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन कई ट्रेनों के ठहराव और कोरोना काल में जो 5 ट्रेनें का ठहराव बंद किया गया था। उसे पुनः ठहराव करने की मांग पर किया गया। इस धरना प्रदर्शन में भाजपा नेता टिंकू वर्मा, विनोद सिंह सोलंकी दिलीप गुप्त, अनिमेष माजी,रतन सिंह,भोला सिंह, मनोज सिंह,उत्तम मंडल ,कुल्टी मंडल के पुर्व अध्यक्ष सिद्धेश्वर राय,कुल्टी मंडल 4 के ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष निर्मल गुप्ता मध्यदेशीय,मनोज मिश्रा,धर्मेन्द्र ठाकुर के साथ कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान टिंकू वर्मा ने बताया कि हम लोग मिथिला एक्सप्रेस डाउन, बाघ एक्सप्रेस अप कोलकाता जम्मूतवी और टाटा दानापुर अप और डाउन इन चारों ट्रेनों को सीतारामपुर स्टेशन में ठहराव की मांग पर आज धरना प्रदर्शन किए हैं उन्होंने कहा कि मिथिला और बाघ एक्सप्रेस से हजारों की संख्या में यात्री सीतारामपुर स्टेशन में उतरते हैं। यदि इन ट्रेनों को अप डाउन में भी ठहराव किया जाएगा, तो इससे यात्रियों को तो लाभ मिलेगा ही सीतारामपुर स्टेशन का राजस्व में भी वृद्धि होगी। वही यहां के यात्रियों को अयोध्या जाने के लिए कोई डायरेक्ट ट्रेन नहीं है। यदि कोलकाता जम्मूतवी को यहाँ ठहराव दिया जाएगा तो यहां के यात्रियों को अयोध्या जाने में सुविधा होगी। वही इस क्षेत्र में हिंदी भाषा भाषियों की संख्या अधिक है। इसलिए टाटा दानापुर ट्रेन की ठहराव सितारामपुर में दी जाने से उन यात्रियों को सुविधा होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोरोना काल के समय से 5 ट्रेनें बंद है। जिसमें आभा तूफान मेल, सियालदह मुजफ्फरपुर फास्ट पैसेंजर, चितरंजन कोलकाता, हावड़ा अमृतसर मेल एवं आसनसोल गोमो पैसेंजर जो रात 11 बजे आसनसोल से खुलती है। उसे बंद कर दिया गया है। इन ट्रेनों का ठहराव पुनः सीतारामपुर स्टेशन में किया जाए। ताकि यात्रियों के सुविधा के साथ-साथ सीतारामपुर रेलवे स्टेशन का भी राजस्व में वृद्धि हो। इसके साथ सीतारामपुर स्टेशन के सामने कुछ भाग में अंधकार है। वहां प्रकाश की व्यवस्था की जाए।









0 टिप्पणियाँ