मेयर द्वारा दो उप स्वास्थ्य केंद्र तथा रास्ता निर्माण कार्य का उद्घाटन किया







 रांनीगंज-आसनसोल निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने रानीगंज के 34 नंबर वार्ड में रविवार को तीन कार्यों का उद्घाटन किया . इस उद्घाटन कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के उप मेयर वसीमुल हक,डॉ पी आर घोष,डॉ एस के बासु और स्थानीय पार्षद ज्योति सिंह ,दीपू गोप,मोहन गोप, उत्तम गोप,अशोक संथोलिया, दीपक संथोलिया आदि मौजूद रहे .श्री उपाध्याय ने रानीगंज के राम बागान डॉ. कॉलोनी क्षेत्र में 12 लाख रुपये खर्च कर जर्जर सड़कों के निर्माण की शुरुआत किया, यह सड़क डॉक्टर्स कॉलोनी क्षेत्र में पक्की सड़क के रूप में बनाई जाएगी. वहीं, इसी वार्ड के रामकृष्ण कॉलोनी क्षेत्र में 35 लाख रुपये की लागत से दो मंजिला उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की शुरुआत हुई. .इसके अलावा गौरांग डांगा क्षेत्र में एक और दो मंजिला उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की पहल की गई . फीता काट कर और नारियल फोड़कर बिधान उपाध्याय ने उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल