बांकुड़ा- बांकुड़ा जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निक्षय मित्र योजना के तहत टी बी के मरीजों को पौष्टिक आहार किट प्रदान किया गया .कार्यक्रम का आयोजन बांकुड़ा सीएमओएच कार्यलय के प्रांगण में हुआ .मौके पर उपस्थित सीएमओएच डॉ श्यामल सोरेन ,बांकुरा सदर एसडीओ सुशांत भक्त, बांकुड़ा जिला परिषद के स्वास्थ्य कर्मअध्यक्ष मथुर कापड़ी एवं अन्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे. मौके पर सीएमओएच डॉक्टर सोरेन ने बताया कि 20 25 तक टीबी दूरीकरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जो कार्यक्रम चलाया जा रहा है ,उसके तहत पहले टीबी मरीजों की शिनाख्त की जायेगी, जिसके बाद उन्हें निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था तथा साथ साथ आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है. इसलिए विभाग की तरफ से उन्हें पौष्टिकआहार किट प्रदान किया गया .इस बारे में बांकुड़ा एसडीओ श्री भक्त का कहना है की टीबी की दूरी करण के लिए रिवाइज्ड नेशनल ट्यूबरक्लोसिस कंट्रोल प्रोग्राम चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य 2025 तक टीबी का दूरी करना है. इस दूरी करण करने में अपना जिला भी बहुत आगे बढ़ चुका है . टीबी पर नियंत्रण किया जा रहा है.

0 टिप्पणियाँ