रांनीगंज-फुटबॉल विश्व कप के आगाज के दिन फुटबॉल कोचिंग कैंप शुरू हुआ.यह फुटबॉल कोचिंग कैंप रानीगंज के राबिन सेन स्टेडियम में शुरू हुआ. यह कोचिंग कैंप रानीगंज की सिग्मा इलेवन फुटबॉल अकादमी द्वारा आयोजित किया गया .ज्ञात हो कि सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार क्षेत्र के छह प्रमुख फुटबॉल कोच इस कोचिंग कैंप में छह से 14 वर्ष के युवाओं को फुटबॉल की कोचिंग देंगे, जिसका विधिवत उद्घाटन रविवार को संपन्न हुआ .मालूम हो कि इस कोचिंग कैंप में पहले चरण में फुटबॉल की कोचिंग लेने के लिए 45 युवा शामिल हुए हैं. आयोजकों ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को यह कोचिंग पूरी तरह नि:शुल्क दी जाएगी. आयोजकों के अनुसार उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को मैदान से रूबरू कराने व खेलों के प्रति उनमें उत्साह बढ़ाने व अच्छे स्वास्थ्य के निर्माण के उद्देश्य से फुटबॉल की ऐसी कोचिंग देने की पहल की है.











0 टिप्पणियाँ