रानीगंज:– विद्यालय में कक्षा एकादश श्रेणी के परीक्षा के फॉर्म जमा करने के नाम पर घर से निकली दो छात्रा द्वारा वापस घर न लौटने पर घर के परिजनों ने रानीगंज के पंजाबी मोड़ फांडी में इनके लापता होने के शिकायत दर्ज कराई .वहीं इस घटना को लेकर रानीगंज के वार्ड नंबर 33 के रानीसायर इलाके के लोगो में इन दोनों नाबालिग छात्रा के सुरक्षा को लेकर चिंतित है. मिली जानकारी के अनुसार रानीसायर राजा कांटा मस्जिद के निकट रहने वाले पेशे से टायर मिस्त्री मोहम्मद अहमद अंसारी की 16 वर्षीया पुत्री गुलफसा खातून एवं रानीसायर भूटल पाड़ा निवासी ठेला चालक मोहम्मद सोहेल की 17 वर्षीया बेटी मुस्कान खातून गुरुवार सुबह 10:30 बजे घर से रानीगंज के श्री दुर्गा विद्यालय में कक्षा एकादश के फार्म भरने को कहकर घर से निकली थी,परन्तु सन्ध्या 5 बजे तक उनके घर वापस न लौटने पर दोनों के परिजन चिंतित हो उनकी खोजबीन की ,परन्तु दोनों के पता न लगने पर गुरुवार सन्ध्या उनके अभिभावकों ने पंजाबी मोड़ फांडी में गमसुदगी की शिकायत दर्ज कराए. गुलफसा के पिता मोहम्मद अहमद अंसारी ने बताया कि बीते 17 तारीख से स्कूल की छुट्टी चल रही है, तभी से वह घर पर ही रहती थी,गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे के लगभग स्कूल में फॉर्म जमा करने की बात कहकर वह अपनी सहेली मुस्कान के साथ रानीगंज जाने के लिए स्कूल बैग लेकर बिना स्कूल ड्रेस पहन घर से निकली, परंतु देर शाम तक उसके घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी. उसके बाद शाम छह बजे के लगभग उसने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ब्याही गयी उसकी अपनी बड़ी बहन को अपने मोबाईल से फोन कर कहा कि उसके माता पिता उसकी चिंता न करें वह सही सलामत हरियाणा जा रही है, इसलिए कोई उसकी तलाश ना करे, इसके बाद से उसने फोन काट दिया एवं अपना मोबाईल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया उसके बाद से लगातार उसका मोबाईल फोन स्विच ऑफ बता रहा है.
अहमद अंसारी ने बताया कि बेटी की सकुशल घर लौटने को लेकर पूरा परिवार चिंतित है,वह काफी सीधी-साधी है,एवं रोजाना की भांति उस दिन भी अपने चेहरे पर नकाब लगा कर ही स्कूल जाने की बात कह कर घर से निकली थी. उसके स्कूल के प्रधानाध्यापक को भी इस बारे में सूचित किया है.
इधर मुस्कान के पिता मोहम्मद सोहेल ने भी बताया कि उनकी बेटी भी स्कूल में फॉर्म जमा करने की बात कहकर गुरुवार की सुबह घर से निकली थी, परंतु अब तक घर वापस नहीं लौटी.गुरुवार की देर शाम एक नए नंबर से अपनी मौसी को फोन पर सूचना दी कि वह हरियाणा जा रही है, एक साल के बाद वापस आएगी, घर वाले उसकी चिंता ना करे,उसके बाद से उसने अब तक दुबारा फोन नहीं किया है एवं जिस नंबर से फोन आया था, उस नंबर पर फोन करने पर रिंग हो रहा परन्तु कोई फोन उठा नहीं रहा. उन्होंने कहा कि वह ठेला चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. उनकी बेटी के पास अपना मोबाईल फोन भी नहीं है.मुस्कान के इस तरह से अचानक लापता होने से पूरा परिवार चिंतित है. उन्होंने कहा कि पुलिस से वह लोग अपनी बेटी को जल्द सकुशल ढूंढने गुहार लगा रहे है,दोनों आपस में अच्छी सहेली है.वहीं वह इस संबंध में रानीगंज श्री दुर्गा विद्यालय के भार प्राप्त प्रधानाध्यापक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें छात्राओं के गुम होने की घटना की जानकारी नहीं थी, परन्तु शुक्रवार को रानीसायर के दो अभिभावक विद्यालय पहुंचे थे एवं विद्यालय के एक शिक्षक से उन्होंने अपनी पुत्रियों के कक्षा एकादश के परीक्षा के फॉर्म भरने के नाम पर उनके पुत्रियों के विद्यालय आने तथा घर वापस न लौटने की बात बताई, जबकि विद्यालय में कक्षा दशम श्रेणी एवं द्वादश श्रेणी के टेस्ट परीक्षा होने के कारण विद्यालय 17 तारीख से लेकर 28 तारीख तक कक्षा पंचम श्रेणी से एकादश श्रेणी तक छुट्टी दी गई है, एवं विद्यालय में फॉर्म भरने की जो बात है वह सरासर गलत है. उन्होंने कहा की घटना को लेकर विद्यालय प्रबंधन भी चिंतित है एवं दोनों छात्राएं सकुशल घर लौट आए, इसके लिए प्रशासन से वह लोग भी बात करेंगे.
दो छात्राओं के लापता होने की खबर पाकर शुक्रवार को आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी तथा रांनीगंज बोरो प्रभारी दिव्येंदु भगत एवं अंचल के यूवा तृणमूल नेता सदन कुमार सिंह दोनों छात्राओं के परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना का जानकारी प्राप्त किया एवं परिवारवालों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वाशन दिया. दिव्येंदु भगत ने कहा कि रानीसायर इलाके में रहने वाली दो स्कूली छात्राओं के लापता होने की सूचना मिली है , पुलिस से उक्त दोनों छात्राओं को जल्द ढूंढने को कहा गया है, इससे पहले भी पुलिस कई लोगो को ढूंढ निकालने में सफल हुई है उम्मीद है पुलिस जल्द उन्हें सकुशल बरामद कर लेगी. इस संबंध में एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बनर्जी ने बताया की पुलिस उक्त लापता हुए छात्राओं को पता लगाने की पुरजोर कोशिश कर रही है ,हालांकि दोनों छात्राएं नाबालिग है, इसलिए पुलिस इस बात को ध्यान में रखते हुए लगातार अपने स्तर से कार्यवाही करने में जुटी हुई है.










0 टिप्पणियाँ